Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जनदर्शन: अतिक्रमण हटाने, जर्जर स्कूल की मरम्मत एवं पेंशन की राशि दिलाने प्राप्त हुए आवेदन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जनदर्शन: अतिक्रमण हटाने, जर्जर स्कूल की मरम्मत एवं पेंशन की राशि दिलाने प्राप्त हुए आवेदन

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 8, 2024 CHHATTISGARH
Share
2 Min Read

कलेक्टर ने नियमानुसार निराकरण के दिए निर्देश

मुंगेली 08 अक्टूबर 2024// जिला कलेक्टोरेट में आज जनदर्शन का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री राहुल देव ने आमजनों की समस्याओं एवं मांगों को बारी-बारी से सुना। जनदर्शन में शासकीय हाईस्कूल पदमपुर से सेवानिवृत्त सहायक ग्रेड 02 गोकुल प्रसाद वर्मा ने पेंशन एवं जमा राशि तथा पिछला ड्यूटी का वेतन दिलाने की गुहार लगाई। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को उक्त प्रकरण की जांच कराने तथा नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए। ग्राम रौनाकापा के ग्रामीणों ने ग्राम के जर्जर स्कूल की मरम्मत कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। मुंगेली के विनोद यादव ने विभिन्न सार्वजनिक जगहों से अतिक्रमण हटाने की मांग की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनदर्शन में कुल 181 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें नगर पंचायत पथरिया के सूरज निषाद ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ दिलाने, लोरमी विकासखण्ड के ग्राम करनकापा के ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कराने, ग्राम भटगांव के अमरिका ने पैतृक जमीन का बंटवारा कराने, ग्राम कुधुरताल के सतीश कुमार नवरंग ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम सम्बलपुर की चंद्रिका बाई ने महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने, ग्राम जरहागांव की संतोषी कश्यप ने शौचालय निर्माण कराने, ग्राम लिलवाकापा के श्याम सुंदर ने मुख्य सड़क में पानी निकासी की उचित व्यवस्था कराने सहित अन्य आवेदकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार निराकरण के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान वनमंडलाधिकारी श्री संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्री गिरधारी लाल यादव एवं श्री गिरीश रामटेके, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 8, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कलेक्टर एवं एसपी ने नवरात्रि पर्व पर शहर एवं ग्रामों का भ्रमण कर क़ानून व्यवस्था का लिया जायज़ा
Next Article कलेक्टर ने आरबीसी 6-4 के तहत प्रदान किया 12 लाख रूपए का चेक

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?