Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 8, 2024 CHHATTISGARH
Share
7 Min Read

आगामी निर्वाचन संबंधी कार्यों को निर्धारित समय पर पूरी गंभीरता से करे पूर्ण-कलेक्टर

विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

सक्ती, 8 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने आगामी पंचायत और नगरीय निकाय निर्वाचन संबंधी कार्यों की जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी से ली तथा निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों को निर्धारित समय पर पूरी गंभीरता से पूर्ण करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियो को दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी विभागों में आमजनता से प्राप्त आवेदनों तथा समय सीमा के लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए गए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए है।
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर द्वारा जिले में एडीबी सड़क निर्माण कार्य के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई तथा प्रगतिरत सड़क निर्माण कार्य की रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा पीएम आवास योजना ग्रामीण अंर्तगत निर्धारित समय तक अपूर्ण आवासो को पूर्ण कराए जाने की प्रगति की जानकारी ली। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा जनपदवार सृजित मानव दिवस के विरुद्ध प्रोग्रेस, वर्ष 2023 24 तक के निर्माण कार्यों की पूर्णता की समीक्षा, सामुदायिक शौचालयो के निर्माण की प्रगति की समीक्षा, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, बैंक लिंकेज की प्रगति की समीक्षा, डोर टू डोर कचरा संग्रहण, मास्टररोल की संख्या, मनरेगा के कार्यों आदि अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी ली गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी से विभाग अंतर्गत चल रहे भर्ती प्रक्रिया के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने एफसीआई में जमा चावल की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा राशनकार्ड नवीनीकरण के कार्य, पीडीएस दुकानों के न्यायालयीन लंबित प्रकरण, राशनकार्डधारी सदस्यों के ई केवाईसी की अद्यतन स्थिति, पीडीएस बारदाना संकलन आदि की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी से जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने के कार्यों की अद्यतन स्थिति, जिले में पीएम श्री स्कूल अंतर्गत निर्माण और मरम्मत कार्य की अद्यतन स्थिति, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना, उल्लास योजना अंतर्गत कार्यों की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर ने जिले में संचालित सभी आश्रम छात्रावासो का सभी नोडल अधिकारियों को नियमित रूप से निरीक्षण करने तथा निर्धारित समय पर नियमित रूप से रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जिले में आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य सहित स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित अन्य प्रगतिरत कार्यों के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर द्वारा लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत प्रगति की जानकारी, नवीन समितियों में गोदाम निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति, ई-श्रम पोर्टल में श्रमिको की एंट्री, पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन के कार्य आदि की भी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा सहकारिता विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर श्री दुष्यंत रायस्त, संयुक्त कलेक्टर श्री के एस पैकरा, परियोजना निदेशक श्री बी पी भारद्वाज, डभरा एसडीएम श्री बालेश्वर राम, सक्ती एसडीएम श्री अरुण कुमार सोम, मालखरौदा एसडीएम श्री रूपेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, तहसीलदार सक्ती श्री रविशंकर राठौर, अतिरिक्त तहसीलदार श्री विद्या भूषण साव, तहसीलदार श्री मनमोहन सिंह,तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती गरिमा मनहर, अतिरिक्त तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती सुशीला साहू सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

- Advertisement -
Ad image

समय सीमा की बैठक के तुरंत पश्चात् कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने समस्त राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली l बैठक में कलेक्टर द्वारा राजस्व विभाग अंतर्गत अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, त्रुटि सुधार, व्यपवर्तन, स्वामित्व योजना, फसल प्रविष्टी के कार्य, विभिन्न राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री तोपनो ने तहसीलवार राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी राजस्व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैl बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित संबंधित राजस्व अधिकारी उपस्थित थे l

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

साप्ताहिक समय सीमा की बैठक के पूर्व कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के क्षेत्र में दुर्घटना संभावित सड़क या स्थान, तेज व खतरनाक रूप से वाहन संचालन एवं यातायात नियमों का उल्लंघन पर रोक लगाना, स्कूल-कॉलेजो में यातायात नियमों को बढ़ावा देने हेतु जागरुकता अभियान चलाना, नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाना, आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर द्वारा परिवहन अधिकारी से जिले में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई कार्यवाही, जिले में हुवे सड़क दुर्घटना, घायल व मृत व्यक्ति की संख्यात्मक जानकारी ली गई। बैठक में कलेक्टर द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता लाने तथा कंचनपुर चौक में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 8, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात
Next Article हो गया लाखों रुपए का आहरण लेकिन ग्राम पंचायत बुनगा वासियो को नहीं मिल रही है मुक्तिधाम का लाभ

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?