Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जागरूकता ही आपको बचाएगी साईबर फ्रॉड से-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जागरूकता ही आपको बचाएगी साईबर फ्रॉड से-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 7, 2024 CHHATTISGARH
Share
7 Min Read

जागरूक बने, सतर्क रहें एवं साईबर फ्रॉड से बचें-एसपी श्री दिव्यांग पटेल

खरसिया में आयोजित हुआ साईबर जनजागरूकता पखवाड़ा

रायगढ़, 7 अक्टूबर 2024/ पुलिस मुख्यालय के निर्देशन पर जिला पुलिस रायगढ़ द्वारा 05 से 19 अक्टूबर तक जिले में साईबर जनजागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हेल्पिंग हैण्ड क्लब फाउण्डेशन की विशेष सहभागिता है। पखवाड़ा के माध्यम से साईबर फ्राड की जानकारी देने के साथ ही जनसामान्य को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला पुलिस एवं हेल्पिंग हैण्ड क्लब फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में खरसिया के स्टेशन चौक में साईबर जनजागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कहा कि साईबर जनजागरूकता पखवाड़ा में साईबर फ्रॉड से बचने के लिए चार स्तंभ बताए गए है जिसमें प्यार, विश्वास, लालच एवं अज्ञानता है। क्योंकि सोशल मीडिया के दौर में यह चीजें सामान्य हो चुकी है। इन चारों चीजों से सावधानी बरतते हुए साईबर फ्रॉड से बचा जा सकता है। जो नहीं दिखता उसे पैसे देने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए युवा, व्यापारी एवं महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि खरसिया व्यापार का केन्द्र है। अत: यह साईबर फ्रॉड के लिए सॉफ्ट टारगेट हो सकता है, इसलिए आपका जागरूक होना महत्वपूर्ण है। उन्होंने पुलिस विभाग एवं हेल्पिंग हैण्ड क्लब फाउण्डेशन की सराहना करते हुए कहा कि हेल्पिंग हैण्ड फाउण्डेशन अपनी पहुंच का उपयोग करते हुए ग्रामीण अंचल तक इस मुहिम को पहुंचाये। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने घर एवं आसपास के लोगों को साईबर फ्रॉड के बारे में जानकारी देकर जागरूक करें।
पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने कहा कि साईबर फ्रॉड को रोकने के लिए सर्वप्रथम लोगों को जागरूक होना जरूरी है। अगर आज आप जागरूक नहीं रहेेंगे तो हर समय ठगे जायेेंगे। उन्होंने कहा कि एक साल में जितने चोरी के मामले सामने नहीं आते है, उससे अधिक एक माह में साईबर फ्रॉड के मामले आ रहे है। इसलिए साईबर फ्रॉड से बचने के लिए आप सब सजग रहे एवं सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि इनवेस्टमेंट पर ज्यादा रिटर्न का वादा करने वाले लोगों पर भरोसा न करें। निवेश के लिए सिर्फ औपचारिक चैनल का इस्तेमाल करें। विश्वसनीय इंटरनेट सुरक्षा सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करें। संदिग्ध लिंक को क्लिक करने एवं व्यक्तिगत जानकारी देने से बचे। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ठगी का शिकार होने पर तुरंत अपने नजदीकी थाना में शिकायत करनी चाहिए। या साईबर सेल अथवा राष्ट्रीय साईबर हेल्पलाईन नंबर 1930 या व्हाट्स-अप नंबर 94792-81934 पर सूचना दे सकते है।
साइबर सेल डीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय ने साईबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी देते हुए उसके बचाव के उपाय भी बताए। उन्होंने कहा कि आपके साथ धोखाधड़ी होने पर डरे नहीं, आप अपराधी नहीं हो, ऐसी स्थिति में अपने नजदीकी थाना में तत्काल सूचित करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया एकाउंट को लॉक रखने, एटीएम एवं व्यक्तिगत जानकारी देने से बचने जैसे सावधानियों के संबंध में जानकारी दी।
इस अवसर पर एसडीएम खरसिया श्रीमती प्रियंका वर्मा, एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात कुमार पटेल, निरीक्षक कुमार गौरव सीताराम ध्रुव, उप निरीक्षक संजय नाग, हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री अंकित अग्रवाल, संरक्षक श्री मनोज गोयल, श्री बंटी सोनी, चीफ एडवाइजर श्री अविचल अग्रवाल, स्टेट कोऑर्डिनेटर विनय सलूजा, हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यगण डॉ.दिलेश्वर पटेल, हिमांशु अग्रवाल, लोकेश गर्ग, राहुल डनसेना, विकास शारदा, निलेश अग्रवाल, रजत शर्मा, अंबर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, साहिल शर्मा, कैलाश शर्मा, आशुतोष शर्मा, अनिकेत अग्रवाल, डॉ.विकास अग्रवाल तथा साइबर सेल, थाना खरसिया, चौकी खरसिया के स्टाफ उपस्थित रहे।
साईबर सुबह का मैसेज लोगों तक करें फारवर्ड
पुलिस विभाग द्वारा साईबर फ्रॉड से बचने के लिए ‘साईबर सुबह’ व्हाट्सअप मैसेज के माध्यम एक मुहिम चलायी जा रही है। जिसमें प्रतिदिन सुबह-सुबह साईबर फ्रॉड से बचने संंबंधी उपाए बताए जा रह है। इस मैसेज को अपने व्हाट्सअप ग्रुप के साथ ही अपने आसपास के लोगों को ज्यादा से ज्यादा फारवर्ड करें। आप स्वयं जागरूक रहे और लोगों को भी ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें।
*साईबर सुरक्षा हेतु ली गई शपथ*
साईबर जनजागरूकता पखवाड़ा के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने लोगों को साईबर सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई। शपथ लेते हुए सभी ने कहा कि साईबर सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं लेता हूं, जिसके लिए मैं लगातार अपनी सजगता और अपना ज्ञानवर्धन करता रहूंगा। मैं किसी भी अज्ञात लिंक पर जिसे मैं अच्छी तरह से नहीं जानता, क्लिक नहीं करूंगा न ही अपनी निजी जानकारी उसमें दर्ज करूंगा। गूगल या किसी भी सर्च इंजन पर कोई भी कस्टमर केयर नंबर से सीधे सर्च नहीं करूंगा, उनके अधिकृत साइट का ही उपयोग करूंगा। अज्ञात नंबरों से आये वीडियो कॉल नहीं उठाउंगा। एटीएम से रूपये निकालते समय अपना पासवर्ड छिपाकर एन्ट्री करूंगा। किसी अनजान व्यक्ति को किसी या किसी भी अनजान साईट पर अपने खातों की जानकारी, एटीएम की जानकारी, सीव्हीव्ही नंबर, ओटीपी किसी अन्य व्यक्ति से शेयर नहीं करूंगा।
साईबर जनजागरूकता वाहनों की दिखाई हरी झण्डी, निकली यात्रा
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने साईबर जनजागरूकता के लिए निकाली गई वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। वाहन रैली खरसिया शहर में घूम-घूमकर साईबर फ्रॉड से बचने के लिए लोगों से अपील करेगी। इसी तरह पुलिस विभाग द्वारा यात्रा भी निकाली गई और लोगों को साईबर फ्रॉड से बचने के लिए सजग रहने एवं सुरक्षित रहने का आग्रह किया। इस दौरान साईबर जागरूकता से संबंधित पाम्पलेट जनसामान्य को वितरित किया गया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 7, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article विजयपुर एवं तुर्कूमुड़ा तालाब में होगी प्रतिमा विसर्जन
Next Article पतंजलि परिवार जिला शक्ति पतंजलि उत्पाद ने दी सेवा

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?