Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छर्राटांगर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का किया वर्चुअल लोकार्पण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छर्राटांगर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का किया वर्चुअल लोकार्पण

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 2, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

छर्राटांगर से सांसद रायगढ़ श्री राधेश्याम राठिया कार्यक्रम में हुए शामिल

32 करोड़ से 14 एकड़ में तैयार हुआ है सर्व सुविधायुक्त कैंपस, 420 छात्राएं कर सकेंगी पढ़ाई

रायगढ़, 2 अक्टूबर 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखंड के ग्राम छर्राटांगर में 32 करोड़ की लागत से नवनिर्मित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का वर्चुअल लोकार्पण किया। सांसद रायगढ़ श्री राधेश्याम राठिया कार्यक्रम में छर्राटांगर से शामिल हुए।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि आदिवासी समाज के बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मुहैय्या कराने के उद्देश्य से पूरे देश में एकलव्य संस्थान संचालित किए जा रहे हैं। सर्वसुविधायुक्त ये संस्थान आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के कल्याण और उत्थान से जुड़ी योजनाएं जो लगातार लागू की जा रही हैं यह प्रमाण है कि आदिवासी समुदाय को विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर करना हमारी प्राथमिकता है। पीएम जनमन योजना से देश की विशेष पिछड़ी जनजाति समुदायों को शासन की विभिन्न योजनाओं से समाज की मुख्य धारा में जोडऩे के लिए काम कर रहे हैं। वहीं आज धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से देश के जनजाति समुदाय शासन की योजनाओं से जुड़कर उनका लाभ लें यह सुनिश्चित किया जाएगा।

सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समुदाय के विकास के लिए निरंतर कार्य हो रहे हैं। आदिवासी बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का लोकार्पण आज किया गया है। इससे जिले के बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अर्जित कर सकेंगे। यहां उनके पढ़ाई-लिखाई और रहने-खाने से जुड़े सारे इंतजाम नि:शुल्क होगा। उन्होंने सभी पालकों से कहा कि अपने बच्चों को अच्छे से पढ़ाएं। शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य का आधार है।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी सहायक आयुक्त श्री महेश शर्मा, एसडीएम घरघोड़ा श्री रमेश मोर, जिला पंचायत सदस्य श्री संतोष राठिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष सोहद्रा राठिया, जनपद पंचायत सदस्य श्रीकांत राठिया, सरपंच गायत्री राठिया, श्री नरेश पण्डा, श्री गिरधर गुप्ता, श्री राजेन्द्र ठाकुर, श्री सुनील ठाकुर, श्री कन्हैया राठिया, श्री जगतराम भोय, श्री नरेश बेहरा, श्री श्याम लाल मांझी सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
स्वच्छता ही सेवा की ली गई शपथ, पीएम आवास स्वीकृति पत्र सौंपे गए।

- Advertisement -
Ad image

कार्यक्रम में सांसद राधेश्याम राठिया ने उपस्थित जनों को स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिलाई। जिसमें सभी को अपने आस-पास स्वच्छता रखने, सफाई के लिए श्रमदान करने और दूसरों को प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही ग्राम पंचायत छर्राटांगर में पीएम आवास स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए। जिसमें हितग्राही श्री मसतराम, गुरूवारी राठिया, लक्ष्मीन बाई यादव को यह स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही पीडब्लयूएल स्वीकृति पत्र भी हितग्राही संतोषी बाई, निर्मला राठिया, प्रेमबाई राठिया को प्रदान किया गया। स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। आंचल स्व-सहायता समूह कोटरीमाल, गौरी रानी स्व-सहायता समूह बरौनाकुंडा, सरस्वती स्व-सहायता समूह घरघोड़ी एवं सीता स्व-सहायता समूह छर्राटांगर को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। 32 करोड़ से 14 एकड़ में तैयार हुआ है सर्व सुविधायुक्त कैंपस, 420 छात्राएं कर सकेंगी पढ़ाई छर्राटांगर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय 420 सीटर होगा। यहां कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक कक्षाएं संचालित होंगी। इसके लिए 32 करोड़ की लागत से 14 एकड़ में सर्व सुविधायुक्त कैंपस तैयार किया गया है। यह विद्यालय बालिकाओं के लिए है। यहां स्कूल बिल्डिंग के साथ हॉस्टल, किचन मेस के साथ खेल मैदान तैयार किया गया है। इस विद्यालय में अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई होगी। यह विद्यालय अभी व्यवस्था में खरसिया के चोढ़ा में संचालित है, जिसे अब नए भवन में शिफ्ट कर लिया जाएगा

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 2, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
Next Article ग्राम परसापाली के ग्रामीणों ने सरपंच-सचिव के खिलाफ जनदर्शन में की शिकायत….

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?