Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर ने की शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं सेवाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर ने की शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं सेवाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 1, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

मोहला 1 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि विभागों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्यों को उच्च तकनीकी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग अपने निर्धारित एजेंसी के माध्यम से तकनीकी मापदंड का पालन करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि जिला पिछड़ा है और यहां विकास की आवश्यकता है। इसे ध्यान में रखकर अधिकारी विभागीय निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति व गति लाएं। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों में कुपोषण की दर को कम करने के लिए विशेष गुणवत्ता युक्त सुपोषण आहार प्रदाय करना सुनिश्चित करें। राज्य स्तर पर निर्धारित पोषण ट्रैक ऐप में भी डाटा एंट्री कार्य प्रतिदिन करने निर्देशित किया गया है। जिले में स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्रों को अभिलंब पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति लाएं। प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य को आवास मित्र की देखरेख में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने कहा गया है। कलेक्टर श्री जयवर्धन ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूल आंगनबाड़ी केंद्रों, आश्रमों में न्योता भोज कार्य में अपना योगदान देवें। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों को सामाजिक, पारिवारिक खुशनुमा माहौल में अच्छी गुणवत्ता युक्त भोजन ग्रहण करने का अवसर मिलेगा। कलेक्टर ने कहा कि आपका एक एक छोटा सा प्रयास बच्चों के बचपन को संवारने के साथ ही उसके चेहरे में मुस्कान लाने में सार्थक सामाजिक पहल साबित होगा। इससे बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य की दिशा में सार्थक कदम साबित होगा।
कलेक्टर श्री जयवर्धन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन संवेदनशीलता के साथ करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन निर्धारित समयावधि में हो, इसका पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। निर्धारित समय में सभी स्वास्थ्य केंद्र खुले और बंद होनी चाहिए। सभी स्वास्थ्य अधिकारी अपने निर्धारित सेवा केंद्र में उपस्थित रहें। इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले, संयुक्त कलेक्टर श्रीमति प्रेमलता चंदेल, परियोजना निदेशक श्री हेमंत ठाकुर, एसडीएम मोहला श्री हेमेन्द्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी, डिप्टी कलेक्टर श्री अविनाश ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शुभांगी गुप्ता सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 1, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article जिले में गुमशुदा बच्चों की खोजबीन हेतु चलाया गया विशेष अभियान ”आपरेशन मुस्कान”
Next Article शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बेरला मे 03 अक्टूबर को प्लेसमेंट केम्प आयोजित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?