Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: बुजुर्गों एवं महिलाओं के प्रति मान सम्मान रखना सभ्य समाज की पहचान-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
शिक्षक दिवस पर खरसिया में भव्य सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षक-अधिकारी-कर्मचारियों को मिला ‘खरसिया गौरव सम्मान’
CHHATTISGARH Kharsiya
पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सौंपा आवेदन
CHHATTISGARH RAIGARH
शिक्षक दिवस पर खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित, गुरुजनों के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
CHHATTISGARH Kharsiya
रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

बुजुर्गों एवं महिलाओं के प्रति मान सम्मान रखना सभ्य समाज की पहचान-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 1, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

रायगढ़, 1 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल की उपस्थिति में समाज कल्याण विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर आशा निकेतन वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री गोयल ने वरिष्ठ जनों को शाल श्रीफल भेंटकर कर सम्मानित किया।
कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि कोई भी समाज सभ्य तभी कहलाता है, जब वह अपने बुजुर्गों एवं महिलाओं के प्रति मान-सम्मान का भाव रखता है, तभी उस समाज की पहचान सभ्य समाज के रूप में होती है। विश्व भर में प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्ध जनों का सम्मान किया जाता है। हमें खुशी है कि हमारे देश में 700 से अधिक जिले में से एक रायगढ़ जिला भी है जहां यह कार्यक्रम आज आयोजित हो रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग, व्यक्ति में बुजुर्गो के प्रति सम्मान एवं देख भाल की भावना जागृत करना हैं। बुजुर्गो का सम्मान केवल आयोजन में न होकर हर घर में होना चाहिए। हर घर में बड़े बुजुर्ग है, उनका देख-रेख करें, मान-सम्मान करें। यह एक सामाजिक सोच एवं विचारधारा है जो हमारे ग्रंथ एवं बुजुर्गों की सीख में भी देखने को मिलता है कि हमें अपने बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए।
किसी परिवार में केवल बुजुर्ग सदस्य हो तो उसकी देख रेख की जिम्मेदारी समाज की होती है। जिसमें शासन उनकी जिम्मेदारी लेते हुए अपनी योजनाओं के माध्यम से आर्थिक रूप से संबल प्रदान करता है। इसके साथ ही गैर शासकीय संस्थाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है, जिसका रायगढ़ बेहतर उदाहरण है। यहां गैर शासकीय संस्थाएं समाज के लिए आगे बढ़कर कार्य कर रही है। जो अन्य जिलों में बहुत कम दिखाई देता है। सफर अभी लंबा है, मंजिल अभी दूर है लेकिन हमें अपने सम्मानीय वृद्ध जनों के प्रति सम्मान का भाव हर व्यक्ति के सोच-विचार में लाना होगा।
कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि हर व्यक्ति किसी ने किसी वृद्ध व्यक्ति के संपर्क में है और हर वृद्ध व्यक्ति को समाज सम्मान के साथ रहने का हक है। वृद्ध होने पर सबसे पहले उनके स्वास्थ्य और दूसरी वित्तीय स्थिति खराब होती है। सभी घर की जिम्मेदारी है कि बुजुर्ग व्यक्तियों का वित्तीय प्रबंध करें। साथ ही वृद्धजन अपना स्वास्थ्य का अत्यधिक ख्याल रखें, हालांकि इस उम्र में सभी आसन नहीं किए जा सकते परंतु प्राणायाम अवश्य रूप से करें ताकि आपका स्वास्थ्य बेहतर रहे। उन्होंने वृद्ध जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आप हमारे देश की पूंजी हैं आपके पास जो अनुभव है वह महत्वपूर्ण है। पढऩे-लिखने से ही ज्ञान की प्राप्ति नहीं होती आपके जीवन के अनुभव का संक्षिप्त ज्ञान आने वाली पीढ़ी को अवश्य दें।
इस अवसर पर एसडीएम श्री प्रवीण तिवारी, उप संचालक समाज कल्याण श्री एस.एस.पाण्डेय, डॉ.एच.एस.उरांव सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
*ब्रेन लिपि में पढ़ वृद्धजन का किया सम्मान, कलेक्टर ने की सराहना*
अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत के साथ ही देवकी महंत ने ब्रेन लिपि में वृद्ध जन के सम्मान, समाज में उसके अनुभव का महत्व एवं परिवार में बुजुर्ग की अहमियत पर लिखे अपने वक्तव्य को सुनाई। देवकी महंत, फनेश्वरी, पवन कुमारी राठिया, अल्फा कुजूर ये चारो बालिका नंदा सरकुलेशन संस्थान बरगांव में रहतीं है। कलेक्टर श्री गोयल ने उनसे परिचय प्राप्त कर, उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके द्वारा प्रस्तुत सुंदर गीत की सराहना की।
*स्वास्थ्य जांच कर दवाइयों का किया गया वितरण*
अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य जांच हेतु स्टॉल लगाया गया था। इस दौरान हीमोग्लोबिन, ब्लड, शुगर, बीपी सहित सभी प्रकार के स्वास्थ्य जांच किए गए एवं बुजुर्गों को नि:शुल्क दवाइयां का भी वितरण किया गया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 1, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article श्री रामलला दर्शन के लिए जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम हुए रवाना
Next Article सिविल कोर्ट खरसिया में स्वच्छता अभियान का आयोजन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH September 5, 2026
शिक्षक दिवस पर खरसिया में भव्य सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षक-अधिकारी-कर्मचारियों को मिला ‘खरसिया गौरव सम्मान’
CHHATTISGARH Kharsiya September 5, 2026
पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सौंपा आवेदन
CHHATTISGARH RAIGARH September 5, 2026
शिक्षक दिवस पर खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित, गुरुजनों के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
CHHATTISGARH Kharsiya September 5, 2026
रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 4, 2026

Popular Post

जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?