Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: नशा मुक्ति अभियान: पुलिस टीम ने जामगांव में ग्रामीणों के साथ एमएसपी प्लांट के कर्मचारियों और वाहन चालकों को किया जागरूक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
शिक्षक दिवस पर खरसिया में भव्य सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षक-अधिकारी-कर्मचारियों को मिला ‘खरसिया गौरव सम्मान’
CHHATTISGARH Kharsiya
पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सौंपा आवेदन
CHHATTISGARH RAIGARH
शिक्षक दिवस पर खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित, गुरुजनों के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
CHHATTISGARH Kharsiya
रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

नशा मुक्ति अभियान: पुलिस टीम ने जामगांव में ग्रामीणों के साथ एमएसपी प्लांट के कर्मचारियों और वाहन चालकों को किया जागरूक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 1, 2024 CHHATTISGARH
Share
2 Min Read

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे “नशा मुक्ति अभियान” के तहत आज, दिनांक 01/10/2024 को थाना चक्रधरनगर क्षेत्र के जामगांव स्थित MSP प्लांट में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व निरीक्षक रामकिंकर यादव ने किया, जिन्होंने नशा मुक्त समाज के निर्माण की आवश्यकता और इसके दूरगामी प्रभावों पर बल दिया।
निरीक्षक रामकिंकर यादव ने नशा मुक्ति अभियान के दौरान प्रमुख रूप से यह बताया कि नशा न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि सामाजिक ताने-बाने और परिवार को भी प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि नशा युवाओं के जीवन को अंधकार में धकेल देता है, और इसे रोकने के लिए जनसहयोग और सामुदायिक जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। नशा मुक्ति के लिए व्यक्तिगत संकल्प के साथ इसे जड़ से मिटाया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि नशा का सेवन न केवल स्वास्थ्य बल्कि कानूनी समस्याएं भी पैदा करता है, जैसे शराब पीकर वाहन चलाना, जो कई दुर्घटनाओं का कारण बनता है।
कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा टीम के निरीक्षक अनुरंजन लकड़ा और थाना प्रभारी यातायात पुलिसकर्मियों ने शराब सेवन कर वाहन चलाने के खतरों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि शराब के सेवन से वाहन चलाने की क्षमता में कमी आती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इसके अलावा, उन्होंने कानून का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई और जुर्माने की चेतावनी दी।
इस अवसर पर पुलिस टीम द्वारा बैनर और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया गया। जागरूकता अभियान में प्रधान आरक्षक संजय यादव, प्रधान आरक्षक बिहारी एक्का, आरक्षक महेंद्र सिंह बिंझवार, जसपाल शर्मा, और मनीष मिंज ने भी भाग लिया और अपनी भूमिका निभाई।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 1, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article महिला से छेड़खानी मामले में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
Next Article श्री रामलला दर्शन के लिए जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम हुए रवाना

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH September 5, 2026
शिक्षक दिवस पर खरसिया में भव्य सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षक-अधिकारी-कर्मचारियों को मिला ‘खरसिया गौरव सम्मान’
CHHATTISGARH Kharsiya September 5, 2026
पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सौंपा आवेदन
CHHATTISGARH RAIGARH September 5, 2026
शिक्षक दिवस पर खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित, गुरुजनों के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
CHHATTISGARH Kharsiya September 5, 2026
रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 4, 2026

Popular Post

जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?