Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: निर्माण कार्यों में दिखनी चाहिए तेजी-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

निर्माण कार्यों में दिखनी चाहिए तेजी-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 1, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

रायगढ़, 1 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज समय-सीमा की बैठक में निर्माण कार्यों से जुड़े विभागों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बरसात समाप्ति पर है अब निर्माण कार्यों में तेजी दिखनी चाहिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों के प्रगति के बारे कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग से प्रगतिरत कामों के स्टेटस की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ओवरहेड टैंक और पाइप बिछाने के प्रगतिरत काम तेजी से पूरे होने चाहिए। हर सप्ताह प्रगति की फोटों के आधार पर समीक्षा होगी। जहां काम अधूरे हैं उन्हें प्राथमिकता से पूरा किया जाए। कलेक्टर श्री गोयल ने रायगढ़ नगर निगम के अंतर्गत सड़क निर्माण के लिए मिली स्वीकृति वाले कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण जल्द प्रारंभ करने के लिए कहा। कलेक्टर श्री गोयल ने इसके पूर्व जहां सड़क निर्माण होना है वहां बिजली विभाग को विद्युत पोल शिफ्ट करने के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री गोयल ने स्कूलों में जाति प्रमाण पत्रों के निर्माण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग प्रति सप्ताह जाति प्रमाण पत्र के आवेदन, ऑनलाइन अप्लाई और बने आवेदन पत्रों की जानकारी दें। उन्होंने निर्देश देेते हुए कहा कि स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र और उसके साथ आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने का कार्य तेजी के साथ होना है। कलेक्टर श्री गोयल ने खम्हार पाकुट के इंटकवेल प्रोजेक्ट से लैलूंगा नगरीय निकाय में पानी सप्लाई परियोजना के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली। ईई पीएचई ने बताया कि टेंडर रिवाइज हो चुका है, काम जल्द शुरू कराया जाएगा। इसमें फिल्टर प्लांट और पाइप लाइन बिछाने का काम भी शामिल है। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि काम कब तक शुरू होगा और पूर्णता की तिथि के साथ अपडेट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर उसकी जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फूड सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजें। कहीं गड़बड़ी पाई जाती है तो सख्त कार्यवाही करें। त्यौहारी सीजन आने वाला है इसको लेकर विशेष सतर्कता बरतें। कलेक्टर श्री गोयल ने कैच द रेन प्रोजेक्ट के तहत जिले के वाटर बॉडीज की ऑनलाइन पोर्टल में एंट्री को लेकर भी जानकारी ली और जिन विभागों की एंट्री लंबित है उसे जल्द पूरा करने के लिए कहा। इसके साथ ही शिक्षा विभाग के अटल टिंकरिंग लैब के क्रियान्वयन, इंस्पायर मानक के लिए स्कूली बच्चों के पंजीयन को लेकर भी जानकारी ली। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि लैब का संचालन सुचारू रूप से हो रहा है। बीते दिनों टिंकराथान का आयोजन किया गया था। इंस्पायर अवार्ड में जिले के बच्चों ने काफी संख्या में रजिस्ट्रेशन किया है। उन्होंने इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, समाज कल्याण से जुड़े योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, वनमंडलाधिकारी रायगढ़ सुश्री स्टायलो मण्डावी, एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
*जनसमस्या निवारण शिविर के आवेदनों के निराकरण की हुई समीक्षा*
बैठक के दौरान बीते दिनों में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान लोगों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि लोगों से प्राप्त आवेदनों का पूरी संवेदनशीलता के साथ निराकरण करें। उनकी समस्याओं का निराकरण आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों से मिलने के लिए दिन और समय निर्धारित करें और सुनिश्चित करें कि इस दिन आप अनिवार्य रूप से उनसे मिलें। इससे लोगों की कई समस्याओं का निचले स्तर पर ही समाधान हो जाएगा।
*घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्यवाही के निर्देश*
कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि घरेलू सिलेंडर के व्यवसायिक उपयोग के मामले सामने आते रहते हैं उन्होंने खाद्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि इसको लेकर लगातार जांच अभियान चलाकर कार्यवाही करें।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 1, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article चक्रधरनगर पुलिस की शराब रेड कार्रवाई : गोपालपुर- कोरियादादर में 9 लीटर महुआ शराब ज़ब्त, एक गिरफ्तार
Next Article स्वच्छता के लिए लोगों को करें जागरूक-कलेक्टर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH October 24, 2026

Popular Post

रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?