सारंगढ़-बिलाईगढ़, 30 सितम्बर 2024/ जिले के जनपद पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत विकासखंड समन्वयक, तकनीकी सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के संविदा रिक्त पदों की भर्ती हेतु पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से 14 अक्टूबर 2024 की शाम 5 बजे तक कार्यालय परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना जिला पंचायत, खेल भांठा मैदान के पास सारंगढ़ पिनकोड 496445 जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के नाम से पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया है। विकासखंड समन्वयक, तकनीकी सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के संविदा रिक्त पदों के विज्ञापन, पद की संख्या शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य जानकारी जिले के जनपद पंचायतों तथा कार्यालय परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सूचना पोर्टल पर एवं जिले की वेबसाइट सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन https:// sarangarh-bilaigarh.cg.gov.in/ पर उपलब्ध है।
विकासखंड समन्वयक, तकनीकी सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर की संविदा भर्ती हेतु 14 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
