सारंगढ़-बिलाईगढ़, 28 सितम्बर 2024/स्वच्छता ही सेवा 2024 अंतर्गत नगर पंचायत बरमकेला द्वारा विगत दिवस सफाई मित्र सुरक्षा शिविर स्वच्छता अभियान में जन जागरूकता मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देना, समाज में जागरूकता बढ़ाना, सफाई मित्रों के सुरक्षा उपायों पर जोर देना और नागरिकों को सफाई के महत्व से अवगत कराना था। दौड़ का आयोजन जनपद पंचायत बरमकेला से इंद्रप्रस्थ स्टेडियम तक किया गया। डॉ. शक्राजीत नायक शासकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस मैराथन में विशेष रूप से भाग लिया और स्वच्छता अभियान को समर्थन दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया और स्वच्छता को लेकर समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। मैराथन दौड़ के सफल आयोजन के लिए डॉक्टर शक्राजीत नायक महाविद्यालय बरमकेला, नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर प्रयास किए। इस मैराथन दौड़ से पूरे क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है और यह कार्यक्रम समाज के हर वर्ग से सराहना प्राप्त कर रहा है। इस तरह के आयोजनों से जनसहभागिता को बढ़ावा मिलता है और स्वच्छता अभियान को एक नई दिशा मिलती है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस एल सोनवाने, वरिष्ठ सहा.प्राध्यापक ए के गुप्ता, एच के राठौर, एम के भोय, धनंजय बरेठ (कार्यक्रम अधिकारी) अनिल कुमार सोनवानी मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं नगर पंचायत सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत बरमकेला में किया गया दौड़ का आयोजन
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
