Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: खम्हार पाकुट को पर्यटन के लिए किया जाएगा विकसित, विश्राम गृह का होगा जीर्णोद्धार
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
शिक्षक दिवस पर खरसिया में भव्य सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षक-अधिकारी-कर्मचारियों को मिला ‘खरसिया गौरव सम्मान’
CHHATTISGARH Kharsiya
पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सौंपा आवेदन
CHHATTISGARH RAIGARH
शिक्षक दिवस पर खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित, गुरुजनों के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
CHHATTISGARH Kharsiya
रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

खम्हार पाकुट को पर्यटन के लिए किया जाएगा विकसित, विश्राम गृह का होगा जीर्णोद्धार

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 28, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़, 28 सितम्बर 2024/ लैलूंगा के खम्हार पाकुट टैंक प्रोजेक्ट को पर्यटन के लिए विकसित किया जाएगा। यहां बने विश्राम गृह का जीर्णोद्धार होगा। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल डैम के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव भी इस दौरान साथ रहे। कलेक्टर श्री गोयल ने डैम में केज कल्चर मछली पालन और बोटिंग की संभावनाओं की दिशा में भी काम करने के निर्देश दिए। विश्राम गृह के सामने वॉच प्वाइंट भी बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने की बात कही जहां से डैम का खूबसूरत नजारा आने वाले पर्यटक देख सकें।
कलेक्टर श्री गोयल ने खम्हार पाकुट टैंक प्रोजेक्ट के बारे में तकनीकी जानकारी ली। कार्यपालन अभियंता श्री सत्येन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि यहां की क्षमता 19.38 एमसीएम है और अभी 82 प्रतिशत पानी भरा है। पानी के स्टोरेज का रोज सुबह 8 बजे डाटा लिया जाता है। कलेक्टर श्री गोयल ने सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने और नहरों की मरम्मत के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि मरम्मत के लिए टेंडर जारी हो चुका है। प्रक्रिया जल्द पूरी कर काम शुरू कर दिया जाएगा।
इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री शशिकांत कुर्रे, एसडीएम लैलूंगा सुश्री अक्षा गुप्ता, तहसीलदार श्री शिवम पाण्डेय, सीईओ जनपद श्री प्रेम सिंह मरकाम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
लैलूंगा में पानी सप्लाई के लिए पीएचई के इंटकवेल प्रोजेक्ट को पूरा करने के निर्देश
कलेक्टर श्री गोयल ने इसके साथ ही खम्हार पाकुट में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के बारे में भी जानकारी ली। ईई पीएचई श्री परीक्षित चौधरी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से लैलूंगा शहर में जलापूर्ति किया जायेगा। इसके लिए ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया जा रहा है। पाइप लाइन बिछाने का काम भी पूरा करना है। कलेक्टर श्री गोयल ने इसे प्राथमिकता में लेते हुए सभी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस प्रोजेक्ट के प्रगति की समीक्षा नियमित रूप से समय-सीमा की बैठक में करने की बात भी कही।
लारीपानी आंगनबाड़ी का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के साथ लारीपानी आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों की उपस्थिति और वजन त्यौहार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को खान-पान और गर्भवती माताओं को टेक होम राशन वितरण के बारे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पूछा। कलेक्टर श्री गोयल इसकी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल ने नियमित रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए। डीपीओ महिला एवं बाल विकास विभाग श्री एल.आर.कच्छप भी इस दौरान उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 28, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article डिजिटल क्रॉप सर्वे का मौका मुआयना करने लैलूंगा के गांवों में पहुंचे कलेक्टर
Next Article बड़े नावापारा से खैरगढ़ी मार्ग स्वच्छ भारत मिशन के दावे का खोल रही पोल ,रास्ते में बयां कर रही तस्वीर,जिम्मेदार बेसुध,बड़ी बीमारी को न्योता दे रही सड़क

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH September 5, 2026
शिक्षक दिवस पर खरसिया में भव्य सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षक-अधिकारी-कर्मचारियों को मिला ‘खरसिया गौरव सम्मान’
CHHATTISGARH Kharsiya September 5, 2026
पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सौंपा आवेदन
CHHATTISGARH RAIGARH September 5, 2026
शिक्षक दिवस पर खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित, गुरुजनों के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
CHHATTISGARH Kharsiya September 5, 2026
रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 4, 2026

Popular Post

जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?