Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रायगढ़ पुलिस का साइबर सुरक्षा पर जागरूकता अभियान
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
रेंजर की कुर्सी पर प्रतिनियुक्ति से नियुक्ति का विरोध .. वन मंत्री तक पहुंचा मामला
CHHATTISGARH Raipur
ब्रेकिंग न्यूज़: वेदांता रेलवे साइडिंग पर खनिज विभाग का शिकंजा, 3 दिन का अल्टीमेटम!
CHHATTISGARH Kharsiya
ऑपरेशन अंकुश” के तहत धरमजयगढ़ के दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में जुआ खेल रहे 6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात” के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
न्यायालय में विचाराधीन मामले के बीच बाउंड्रीवॉल का खेल
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

रायगढ़ पुलिस का साइबर सुरक्षा पर जागरूकता अभियान

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 27, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा साइबर अपराधों के प्रति अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने के निर्देशों के तहत, रायगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के दिशा निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 27.09.2024 को डीएसपी साइबर सेल श्री अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा और उनकी टीम ने *मां काली एलॉयस उद्योग प्राइवेट लिमिटेड, पाली गेरवानी* में एक व्यापक साइबर अवेयरनेस एवं औद्योगिक सुरक्षा पर कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने डिजिटल सुरक्षा और स्वस्थ जीवन के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि आज के दौर में जैसे शारीरिक स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है, वैसे ही डिजिटल स्वास्थ्य भी जरूरी है। हमारे रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल किए जाने वाले गैजेट्स और तकनीकों का दुरुपयोग कर साइबर अपराधी नई-नई चालों से ठगी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी फोन कॉल या लिंक के जरिए फर्जी जानकारी देकर लोगों को फंसाते हैं, जैसे “फेक वारंट” दिखाकर, “डिजिटल अरेस्ट” या “सेक्सटॉर्शन” के जरिए लोगों से पैसे ऐंठे जाते हैं। इस तरह के मामलों से बचने का सबसे प्रभावी उपाय जागरूकता है।
डीएसपी उपाध्याय ने उपस्थित कर्मचारियों को फिशिंग, क्रिप्टो करेंसी, शेयर मार्केट फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन, और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचने के लिए सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि अनजान लिंक और फर्जी कॉल से बचने की सलाह दी और लालच में आकर अनजान कंपनियों में निवेश न करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा की पहली रेखा *अवेयरनेस* है और इसके बिना किसी भी सुरक्षा की कल्पना नहीं की जा सकती।
थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने औद्योगिक दुर्घटनाओं के मामलों पर बात करते हुए, कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरणों का सही उपयोग करने और हर सुरक्षा नियम का पालन करने की सलाह दी।
कार्यक्रम के अंत में कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और उनसे आग्रह किया गया कि वे अपने आसपास के 10 लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें, ताकि साइबर अपराधों को खत्म करने में हम सभी मिलकर प्रयास कर सकें।
कार्यक्रम में डीएसपी अभिनव उपाध्याय, निरीक्षक राकेश मिश्रा, एएसआई विजय एक्का, जयराम सिदार, प्रधान आरक्षक अमित तिर्की और साइबर सेल के प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह, आरक्षक नवीन शुक्ला उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 27, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article सुने मकान से हुई चोरी में धरमजयगढ़ पुलिस को मिली सफलता, 48 घंटे में वारदात का किया खुलासा
Next Article खरसिया ब्लॉक में चोरी की बड़ी वारदात: पुलिस की तत्परता से जांच जारी, क्षेत्र में सुरक्षा की चिंता बढ़ी, निवासियों को सतर्क रहने की सलाह

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रेंजर की कुर्सी पर प्रतिनियुक्ति से नियुक्ति का विरोध .. वन मंत्री तक पहुंचा मामला
CHHATTISGARH Raipur October 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़: वेदांता रेलवे साइडिंग पर खनिज विभाग का शिकंजा, 3 दिन का अल्टीमेटम!
CHHATTISGARH Kharsiya October 27, 2026
ऑपरेशन अंकुश” के तहत धरमजयगढ़ के दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में जुआ खेल रहे 6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 26, 2026
ऑपरेशन आघात” के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 26, 2026
न्यायालय में विचाराधीन मामले के बीच बाउंड्रीवॉल का खेल
CHHATTISGARH RAIGARH October 26, 2026

Popular Post

रेंजर की कुर्सी पर प्रतिनियुक्ति से नियुक्ति का विरोध .. वन मंत्री तक पहुंचा मामला
CHHATTISGARH Raipur
ब्रेकिंग न्यूज़: वेदांता रेलवे साइडिंग पर खनिज विभाग का शिकंजा, 3 दिन का अल्टीमेटम!
CHHATTISGARH Kharsiya
ऑपरेशन अंकुश” के तहत धरमजयगढ़ के दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में जुआ खेल रहे 6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात” के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
न्यायालय में विचाराधीन मामले के बीच बाउंड्रीवॉल का खेल
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?