बिलासपुर,21 सितंबर/संभागायुक्त महादेव कावरे ने कोटा ब्लॉक के ग्राम तुमाडबरा प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई लिखाई के स्तर का परीक्षण किया। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता भी परखी। एक सहायक शिक्षक तृप्ति बुडेक बिना अवकाश लिए शाला से गायब पाईं गई। उन्हें शो काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। एसडीएम युगल किशोर उर्वशा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी वरिष्ठ अफसरों को स्कूल छात्रावास का निरीक्षण कर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने को कहा है। इस सिलसिले में वरिष्ठ अधिकारी स्कूल और स्वास्थ्य केंद्रों में अचानक पहुंच रहे हैं।
कमिश्नर महादेव कावरे के निरीक्षण में अनुपस्थित शिक्षिका को नोटिस
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
