Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: प्लांटों में कर्मचारियों की सुरक्षा एवं बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

प्लांटों में कर्मचारियों की सुरक्षा एवं बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 21, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

साइबर सेल डीएसपी और थाना प्रभारी पूंजीपथरा ने सुरक्षा प्लांट कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रायगढ़। कर्मचारियों की सुरक्षा और बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा जिले के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को उनके थानाक्षेत्र अंतर्गत स्थापित प्लांटों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में आज दिनांक 21 सितंबर 2024 को साइबर सेल डीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय एवं पूंजीपथरा थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश मिश्रा द्वारा थाना पूंजीपथरा और साइबर सेल स्टाफ के साथ नलवा स्टील एंड पॉवर प्लांट में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय ने प्लांट के अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताए और बढ़ते साइबर अपराधों के खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार फ़िशिंग, ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, और सोशल मीडिया हैकिंग जैसे अपराधों से लोग प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने प्रमुख सुझाव दिए कि अपने व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें और ऑनलाइन संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। डीएसपी उपाध्याय ने यह भी बताया कि यदि कोई साइबर अपराध का शिकार होता है तो इसकी तुरंत सूचना स्थानीय पुलिस और साइबर सेल को दें।

इस अवसर पर नलवा प्लांट के अधिकारियों और कर्मचारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी गई। सभी उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और पुलिस अधिकारियों से भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया।

- Advertisement -
Ad image

थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक श्री राकेश मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित प्लांट के कर्मचारियों और अधिकारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों के पालन की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अक्सर प्लांटों में सुरक्षा सामग्री उपलब्ध होने के बावजूद, कर्मचारी ओवर कांफिडेंस में सुरक्षा उपकरणों का उपयोग नहीं करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि वे सुरक्षा नियमों की अनदेखी न करें और सुरक्षा ऑडिट नियमित रूप से करवाएं। उन्होंने कहा कि प्लांट में कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने से हादसों को रोका जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी को साइबर फ्रॉड से बचने साइबर सुरक्षा की शपथ भी दिलायी गई ।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 21, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article सामाजिक कार्यकर्ता स्वप्निल कांबले की प्रशासन से निजी स्कूलों और सरकारी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, सखी सावित्री समिति के प्रावधानों का पालन करने आदि की मांग
Next Article खरसिया पुलिस की ग्राम छोटे डुमरपाली में शराब रेड कार्रवाई

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?