Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: ब्लैक स्पॉट क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस रायगढ़ का सड़क सुरक्षा अभियान
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

ब्लैक स्पॉट क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस रायगढ़ का सड़क सुरक्षा अभियान

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 20, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़। एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देश पर रायगढ़ पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों को दुर्घटनामुक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। यातायात पुलिस ने परिवहन विभाग, एनएच, पीडब्ल्यूडी और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में सुधार कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही, इन क्षेत्रों के समीप रहवासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से डीएसपी ट्रैफिक रमेश चन्द्रा के मार्गदर्शन में ब्लैक स्पॉट काशीचुआ क्षेत्र में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, कांशीचुआ में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में टीआई यातायात श्री अनुरंजन लकड़ा और प्रधान आरक्षक मुकेश चौहान ने स्कूली बच्चों को सुरक्षित यातायात के कुछ बुनियादी नियमों के बारे में जानकारी दी। जिसमें छात्रों को बताया गया कि –
• हमेशा परिजनों के साथ हेलमेट पहनकर और सीट बेल्ट लगाकर यात्रा करें।
• सड़क पार करते समय ज़ेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करें।
• तेज गति से पालकों को वाहन न चलाने दें।
• सड़क पर चलते समय या गाड़ी चलाते समय वाहन चालक मोबाइल फोन का उपयोग न करें।
• ट्रैफिक लाइट और संकेतों का पालन करें।
• शराब पीकर वाहन चलाने वाले के साथ सफर न करें।
कार्यक्रम में थाना यातायात के निरीक्षक अनुरंजन लकड़ा, प्रधान आरक्षक मुकेश चौहान, आरक्षक मनीष मिंज, मोहन भगत, प्रदीप कुर्रे, और संजीत सिदार उपस्थित थे। कार्यक्रम में करीब 350 स्कुली बच्चे के साथ शिक्षक व स्कूल स्टाफ मौजूद थे ।

इसके अलावा, यातायात पुलिस ने ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से प्राप्त यातायात जागरूकता सामग्री जैसे- बैनर पोस्टर, स्टीकर वाहनों पर चस्पा किए और वाहन चालकों को पॉकेट फोल्डर निर्देशिकाएं वितरित कीं। इस दौरान वाहन चालकों को तेज गति से वाहन न चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण यातायात नियमों का पालन करने के लिए समझाया गया। यह जागरूकता अभियान रायगढ़ ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों का हिस्सा है। आने वाले दिनों में भी इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा सके और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 20, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article पुलिस जनचौपाल : धरमजयगढ़ पुलिस ने महाविद्यालय के छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
Next Article आवास मित्र के लिए जारी विज्ञापन में हुआ आंशिक संशोधन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?