Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: संस्थाओं की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण, प्राथमिकता से करें कार्य-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

संस्थाओं की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण, प्राथमिकता से करें कार्य-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 10, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

रायगढ़, 10 सितम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित जिला बाल संरक्षण समिति एवं सखी वन स्टॉफ सेंटर के संचालन समिति की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री गोयल ने जिला बाल संरक्षण समिति के माध्यम से जिले में संचालित 8 बाल गृह संस्थाओं के कार्यो एवं गतिविधियों की समीक्षा की। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि संचालित सभी देख-रेख संस्थाओं में स्थायी एवं अस्थायी रूप से आने वाले बच्चों का रजिस्टर में एन्ट्री के साथ ही आधार अपडेशन एवं आयुष्मान कार्ड की एन्ट्री भी करें। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों के साथ ही उनके पालकों को ट्रेस करें एवं शासन की योजनाओं से लाभान्वित करें। उन्होंने सभी संस्थाओं को कहा कि इन कार्यों में आपकी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण हो जाती है। अत: जिम्मेदारी पूर्वक अपना कार्य करें। कलेक्टर श्री गोयल ने आयुष्मान, आधार एवं राशन कार्ड हेतु ईडीएम तथा खाद्य अधिकारी को नोडल बनाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि घुमंतू बच्चों में स्वास्थ्य से संबधित विभिन्न प्रकार की समस्याएं होती है। यहीं कारण है कि बच्चों का प्राथमिकता के साथ स्वास्थ्य परीक्षण करें। इसके लिए पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने बाल गृह में आने वाले नवजात एवं दिव्यांग बच्चों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संस्थाओं को बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र एवं दिव्यांगों के यूडीआई कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने मिशन वात्सल्य अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के पुलिस सत्यापन की समीक्षा करते हुए कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी संस्थाएं अपने कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अतिशीघ्र करवाएं। कलेक्टर श्री गोयल ने किशोर न्याय बोर्ड में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बाल सम्प्रेक्षण गृह रायगढ़ में जेएसपीएल फाउण्डेशन द्वारा बालकों को दिए गए प्रशिक्षण की सराहना भी की।
कलेक्टर श्री गोयल ने सखी वन स्टॉप सेन्टर के कार्यो की भी समीक्षा की। सखी सेंटर द्वारा बताया गया कि सखी वन स्टाप सेंटर रायगढ़ में 10 मार्च 2017 से अब तक कुल 1746 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिसमें से 1711 प्रकरण निराकृत किया गया है एवं 33 प्रकरण लंबित है। इसी प्रकार मानसिक रूप से विक्षप्त महिलाओं को इलाज हेतु भर्ती एवं स्वस्थ होने के पश्चात सखी सेंटर में लाकर पतासाजी कर परिजनों को सौंपा गया हैं, साथ ही 54 प्रकरणों में पुर्नवासित किया जा चुका है। सखी वन स्टॉप सेंटर के निर्माणाधीन भवन के संबध में चर्चा की गई। सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा सेवा प्रदाताओं के साप्ताहिक अवकाश के संबंध में समिति के समक्ष चर्चा की। जिस पर कलेक्टर श्री गोयल ने सर्व सहमति से इस वितीय वर्ष के लिए अनुमति प्रदान की।
*चाइल्ड हेल्पलाइन के सबंध में करें जागरूक*
कलेक्टर श्री गोयल ने मिशन वात्सल्य अंतर्गत जिले में संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 में अब तक की दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की। संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि अब तक कुल 40 प्रकरण हस्तक्षेप किया गया है। जिस पर कलेक्टर श्री गोयल ने चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 के संबंध में जन सामान्य को जागरूक करने के साथ ही बसों, बस स्टैण्ड एवं रेलवे स्टेशन में चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 के पम्पलेंट चस्पा करने हेतु महिला बाल विकास विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने बच्चों के सुरक्षा से संबंधित आरपीएफ एवं जीआरपी हेतु आवश्यक कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
*स्पॉन्सरशिप योजना से करें लाभान्वित*
कलेक्टर श्री गोयल ने स्पॉन्सरशिप योजना की समीक्षा की। जिस पर विभागीय अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में 34 बच्चे को स्पॉन्सरशिप योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। जिस पर कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि यह योजना उन बच्चों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, जो अत्यंत गरीब है अथवा जिनके पालक नहीं है। उनको इस योजना के माध्यम से अधिकाधिक जोड़ते हुए आर्थिक रूप से लाभान्वित करें। जिससे वे अपने पढ़ाई से लेकर छोटी-बड़ी जरूरत को आसानी से पूरा कर सके।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 10, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article जीएसटी परिषद की 54वीं बैठक में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी
Next Article विश्व साक्षरता दिवस: जेल एवं बाल संप्रेक्षण गृह में हुआ वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026

Popular Post

सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?