मुंगेली 04 सितम्बर 2024// जिले में किसानों को खाद-बीज एवं अन्य सामाग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर द्वारा समय-समय पर निर्देश दिए जाते रहे हैं, जिसके परिपालन में राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार श्री अंकित राजपूत एवं कृषि विभाग कि संयुक्त टीम द्वारा उर्वरक विक्रय केंद्र पंजाब एजेंसी का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान किसानों को नियमानुसार बिल प्रस्तुत न करने तथा स्टॉक बुक का उचित संधारण नहीं पाया गया। नियमों का उचित तरीके से पालन नहीं करने एवं उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश के उल्लंघन के कारण उक्त एजेंसी को प्रतिबंधित एवं सील करने की कार्यवाही की गई। निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक नरेश साहू उर्वरक निरीक्षक राजेश साहू, कृषि विकास अधिकारी उमेश दीक्षित एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
नियमों के उल्लंघन पर उर्वरक विक्रय केंद्र पंजाब एजेंसी को किया गया सील
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
