बिलासुपर, 04 सितम्बर 2024/स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत जनपद पंचायत तखतपुर के ग्राम पंचायत छतौना एवं बोडसरा में समूह की दीदियों को स्वास्थ्य कार्ड दिया गया। समूह की ये दीदियां ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य के तहत कचरा संग्रहण कार्य में जुटी हुई है। इसके अलावा ग्राम के सामुदायिक भवन को स्व-सहायता समूह को हैंड ओव्हर किये जाने के साथ-साथ सॉल और श्रीफल प्रदान कर ग्राम में निरंतर स्वच्छता बनाये रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। 14 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान ग्राम में स्वच्छता संबंधी विभिन्न गतिविधियों के आयोजन का भी निर्देश दिया गया।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत समूह की दीदियों को मिला स्वास्थ्य कार्ड
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
