सक्ती, 03 सितम्बर 2024// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य के राम भक्तों के लिए निःशुल्क अयोध्याधाम में श्री राम के दर्शन कराने हेतु श्री रामलला दर्शन (अयोध्याधाम) योजना की शुरूआत की गई है। जिसके तहत् विशेष ट्रेन के माध्यम से प्रत्येक जिलों से श्रद्धालुओं का चयन कर उन्हें रामलला के दर्शन हेतु सुविधाजनक रूप से ले जाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिला सक्ती से 37 श्रद्धालुओं के दल को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया l इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, उच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री चितरंजय पटेल, श्री रामनरेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया के प्रतिनिधि और प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए सक्ती जिले से जाने वाले सभी श्रद्धालु मौजूद थे।
श्री रामलला दर्शन के लिए जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम हुए रवाना
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
