Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम डभरा ने अनुविभाग स्तर पर राजस्व कार्यों का किया समीक्षा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला: पत्नी, बेटे, साली और साले को उम्रकैद
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
अभियान संवेदना के तहत कापू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
Uncategorized
चक्रधर समारोह में 19 सितंबर को होगी काव्य संध्या
CHHATTISGARH RAIGARH
कीटनाशी नियमों की अनदेखी पर कृषि विभाग की कार्रवाई, दो दुकानों की अनुज्ञप्ति निलंबित
CHHATTISGARH RAIGARH
लंबे समय से काम बंद रखने वाले ठेकेदारों को जारी होगी नोटिस
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम डभरा ने अनुविभाग स्तर पर राजस्व कार्यों का किया समीक्षा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 31, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

सक्ती 31 अगस्त 2024/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आज एसडीएम डभरा श्री बालेश्वर राम द्वारा अनुविभाग स्तर पर आने वाले तहसील डभरा और तहसील चंद्रपुर अंतर्गत राजस्व कार्यों में तेजी लाने राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी सहित समस्त मैदानी राजस्व अमलो की समीक्षा बैठक ली गई तथा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सक्ती के द्वारा प्राप्त निर्देश के पालन करने हेतु निर्देशित किया गया । बैठक में गिरदावरी, मेप प्रकाशन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन ,अभिलेख दुरुस्ती ,नक्शा बटांकन , डीएससी, मोबाइल व आधार एंट्री पर पटवारी हल्कावार समीक्षा कर समस्त कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए साथ ही अन्य सभी राजस्व संबंधी कार्यों का विस्तारपूर्वक समीक्षा किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।
समीक्षा बैठक में गिरदावरी प्रगति की समीक्षा कर सभी पटवारी को फील्ड में जाकर फसल का सत्यापन कर गिरदावरी करने तथा राजस्व निरीक्षक को सतत मॉनिटरिंग करने व ऑनलाइन एंट्री करवाने के निर्देश दिए गए। बैठक में स्वामित्व योजना से प्राप्त मैप 2 का भौतिक सत्यापन करने के लिए मैप 2 हल्का पटवारी को प्रदान किया गया । बैठक में एसडीएम डभरा द्वारा नक्शा बटांकन की मासिक प्रगति में विशेष प्रदर्शन करने वाले पटवारी श्री अशोक भारद्वाज , श्री लाल बहादुर, श्री पदमालोचन एवं श्री गुलजार को एसडीएम डभरा श्री बालेश्वर राम द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। उक्त समीक्षा बैठक में एसडीएम डभरा श्री बालेश्वर राम के साथ तहसीलदार डभरा डॉ. रवि शंकर राठौर एवं प्रभारी तहसीलदार चंद्रपुर श्री आशीष पटेल, आरआई, पटवारी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

*सडीएम ने ली समस्त बीएलओ का प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक

अनुभागीय अधिकारी (रा) डभरा के द्वारा जनपद सभाकक्ष में तहसील डभरा एवं चंद्रपुर तहसील के समस्त बीएलओ का प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक लिया गया । जिसमे दिनांक 1 सितंबर 2024 से प्रारंभ होने वाले एसएसआर एवं ओबीसी सर्वे का कार्य करने हेतु प्रशिक्षक श्री देवानंद यादव एवं अनिल कैवर्त के द्वारा विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण में प्रपत्र भरकर समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश एसडीएम डभरा श्री बालेश्वर राम के द्वारा दिया गया । बी एल ओ प्रशिक्षण में प्रशिक्षण प्रभारी श्री जितेंद्र यादव, श्री देवव्रत सिदार, श्री युवराज नायक ,श्री रेशम लाल पटेल पंचायत निरीक्षक श्री राय, करारोपण अधिकारी श्री निगम बघेल आदि उपस्थित रहे। प्रशिक्षण उपरांत अनुविभागीय अधिकारी (रा) डभरा के द्वारा एनटीपीसी भूमिगत पाइपलाइन भू अर्जन के प्रकरणों में शिविर लगाकर मुआवजा वितरण किया गया । जिसमें डभरा अनुभाग के अंतर्गत कुल 62 हितग्राहियों ,राशि 56 लाख रुपए में से 34 हितग्राहियों को 35 लाख रुपए का मुआवजा वितरण किया गया। अनुविभागीय अधिकारी (रा) डभरा श्री बालेश्वर राम ने बताया है कि भविष्य में भी मुआवजा के प्रकरणों का निपटारा शिविर लगाकर किया जाएगा। उल्लेखनीय है की कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के सभी अनुविभाग और तहसील स्तर के राजस्व कार्यालयो में राजस्व कार्यों में तेजी लाने लगातार राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे है। इसी क्रम में आज एसडीएम डभरा द्वारा कलेक्टर श्री तोपनो के निर्देशन में अनुविभाग स्तर पर राजस्व विभाग के मैदानी अमलो की समीक्षा बैठक ली गई।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 31, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article पैतृक संपत्ति विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Next Article साय सरकार की अपील: “देखो अपना देश” अभियान में वोट कर अपने राज्य के गंतव्यों को बनाएं राष्ट्रीय धरोहर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला: पत्नी, बेटे, साली और साले को उम्रकैद
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH September 9, 2026
अभियान संवेदना के तहत कापू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
Uncategorized September 9, 2026
चक्रधर समारोह में 19 सितंबर को होगी काव्य संध्या
CHHATTISGARH RAIGARH September 9, 2026
कीटनाशी नियमों की अनदेखी पर कृषि विभाग की कार्रवाई, दो दुकानों की अनुज्ञप्ति निलंबित
CHHATTISGARH RAIGARH September 9, 2026
लंबे समय से काम बंद रखने वाले ठेकेदारों को जारी होगी नोटिस
CHHATTISGARH RAIGARH September 9, 2026

Popular Post

कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला: पत्नी, बेटे, साली और साले को उम्रकैद
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
अभियान संवेदना के तहत कापू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
Uncategorized
चक्रधर समारोह में 19 सितंबर को होगी काव्य संध्या
CHHATTISGARH RAIGARH
कीटनाशी नियमों की अनदेखी पर कृषि विभाग की कार्रवाई, दो दुकानों की अनुज्ञप्ति निलंबित
CHHATTISGARH RAIGARH
लंबे समय से काम बंद रखने वाले ठेकेदारों को जारी होगी नोटिस
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?