Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मनेंद्रगढ़ वनमण्डल में शुरू हुआ “महुआ बचाओ अभियान”
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला: पत्नी, बेटे, साली और साले को उम्रकैद
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
अभियान संवेदना के तहत कापू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
Uncategorized
चक्रधर समारोह में 19 सितंबर को होगी काव्य संध्या
CHHATTISGARH RAIGARH
कीटनाशी नियमों की अनदेखी पर कृषि विभाग की कार्रवाई, दो दुकानों की अनुज्ञप्ति निलंबित
CHHATTISGARH RAIGARH
लंबे समय से काम बंद रखने वाले ठेकेदारों को जारी होगी नोटिस
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मनेंद्रगढ़ वनमण्डल में शुरू हुआ “महुआ बचाओ अभियान”

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 28, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

राज्य में पहली बार मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में वृहद स्तर पर शुरू हुआ महुआ पेड़ो का संरक्षण
महुआ बचाओ अभियान अंतर्गत मनेन्द्रगढ़ में लगाए गए 30,000 महुआ पौधे

एमसीबी /28 अगस्त 2024/ बस्तर और सरगुजा में आदिवासी अंचल के लिए महुआ का पेड़ विशेष महत्व रखता है। महुआ के मौसम में गाँव की गलियाँ खाली होती है। सभी ग्रामीण महुआ के फूल बीनने में व्यस्त रहते हैं। महुआ का पेड़ प्रकृति का बहुमूल्य उपहार है। भारत में इसे कल्पवृक्ष के नाम से भी जाना जाता है। यह पेड़ आदिवासियों के लिए आर्थिक, धार्मिक और सामाजिक रूप से महत्व रखता है। महुआ का पेड़ भारत के उत्तर, दक्षिण और मध्य के 13 राज्यो में पाया जाता है। महुआ के फूल, फल, बीज, छाल और पत्ती सभी उपयोगी हैं। यह आदिवासियों की आय का यह एक प्रमुख स्त्रोत है। पिछले कुछ समय से महुआ के उत्पादन में गिरावट आयी है और महुआ के नए पेड़ नहीं उग रहे हैं। जिस कारण महुआ पेड़ों की संख्या घट रही है।
*प्रधानमंत्री मोदी एवं सीएम विष्णुदेव साय की मुहिम लाई रंग*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किये गए विशेष अभियान “एक पेड़ मां के नाम” ने राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा दी है। यह अभियान छत्तीसगढ़ राज्य में एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है। इसी क्रम में वन मंडल मनेन्द्रगढ़ के वन मंडलाधिकारी मनीष कश्यप ने वृहद स्तर पर महुआ बचाओ अभियान की शुरुआत की है। डीएफओ की पहल एवं भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह के प्रोत्साहन से राज्य में पहली बार बड़े स्तर पर महुआ पेड़ों की संख्या को बढ़ाने एवं संरक्षण की मुहिम शुरू हुई है।
*30,000 महुआ पौधे लगाए गए*
वनमण्डलाधिकारी मनीष कश्यप की पहल पर वन क्षेत्र में गांव के बाहर खाली पड़ी जमीन और खेतों में महुआ के पौधे लगाए जा रहे हैं। जिनकी सुरक्षा ट्री गार्ड द्वारा की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत अभी तक 30,000 महुआ के पौधे लगाए जा चुके हैं। पौधों को लगाए जाने के साथ ही पौधे की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों को ट्री गार्ड भी प्रदान किये जा रहा है। महुआ के पौधे लगने से ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह है। ग्रामीण आगे आकर महुआ पौधरोपण में अपना योगदान दे रहे हैं।
*ग्राम गांजर के किसान रामसुख यादव कहते हैं:-* महुआ बचाओ अभियान के अंतर्गत मैंने महुआ के 20 पौधे लगाए हैं, मुझे वन विभाग द्वारा महुआ के पौधे एवं ट्री गार्ड निःशुल्क दिए गए, पौधों को लगाने से पहले मेरी भूमि बंजर थी, इन महुआ के पेड़ों से भविष्य में हमें आर्थिक लाभ मिलेगा, जंगली जानवरों से सुरक्षा मिलेगी, इन पेड़ों से मेरे बच्चों को भी लाभ मिलेगा। वन विभाग ने बहुत अच्छा काम किया है। इस पहल के लिए मैं वन विभाग एवं डीएफओ सर को धन्यवाद देना चाहता हूँ।
महुआ बचाओ अभियान एवं वन महोत्सव वर्ष 2024 के अंतर्गत मनेन्द्रगढ़ वनमंडल में महुआ पौधारोपण एवं संरक्षण हेतु निरंतर कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में 29 अगस्त को भरतपुर-सोनहत विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमति रेणुका सिंह के मुख्य आतिथ्य में ग्राम-कछौड़ तुर्रा रोड पर भारत भवन के पास महुआ बचाओ अभियान एवं वन महोत्सव वर्ष-2024 कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 28, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article जिप सीईओ ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा
Next Article केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से ढिमरापुर चौक तक के सड़क मरम्मत कार्य शुरू

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला: पत्नी, बेटे, साली और साले को उम्रकैद
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH September 9, 2026
अभियान संवेदना के तहत कापू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
Uncategorized September 9, 2026
चक्रधर समारोह में 19 सितंबर को होगी काव्य संध्या
CHHATTISGARH RAIGARH September 9, 2026
कीटनाशी नियमों की अनदेखी पर कृषि विभाग की कार्रवाई, दो दुकानों की अनुज्ञप्ति निलंबित
CHHATTISGARH RAIGARH September 9, 2026
लंबे समय से काम बंद रखने वाले ठेकेदारों को जारी होगी नोटिस
CHHATTISGARH RAIGARH September 9, 2026

Popular Post

कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला: पत्नी, बेटे, साली और साले को उम्रकैद
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
अभियान संवेदना के तहत कापू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
Uncategorized
चक्रधर समारोह में 19 सितंबर को होगी काव्य संध्या
CHHATTISGARH RAIGARH
कीटनाशी नियमों की अनदेखी पर कृषि विभाग की कार्रवाई, दो दुकानों की अनुज्ञप्ति निलंबित
CHHATTISGARH RAIGARH
लंबे समय से काम बंद रखने वाले ठेकेदारों को जारी होगी नोटिस
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?