Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जनदर्शन में पहुंचे जनसामान्य ने बतायी अपनी समस्याएं
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
शिक्षक दिवस पर खरसिया में भव्य सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षक-अधिकारी-कर्मचारियों को मिला ‘खरसिया गौरव सम्मान’
CHHATTISGARH Kharsiya
पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सौंपा आवेदन
CHHATTISGARH RAIGARH
शिक्षक दिवस पर खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित, गुरुजनों के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
CHHATTISGARH Kharsiya
रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जनदर्शन में पहुंचे जनसामान्य ने बतायी अपनी समस्याएं

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 27, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़, 27 अगस्त 2024/ प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले आवेदकों ने अपनी समस्याओं, मांगों और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय ने जनदर्शन में आम जनता की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभाग को तुरंत निर्देश जारी किए। जनदर्शन में लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं जैसे राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, आवास और सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन दिए।
जनदर्शन में रायगढ़ मधुबन पारा की श्रीमती किरन उरांव स्कूल में टीसी न देने के संबंध में आवेदन लेकर आयी थी। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र अलेख उरांव जो कि भवानी बाल विद्या मंदिर स्कूल चांदमारी में पढ़ाई करता है। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र को अब वे दूसरे स्कूल में पढ़ाना चाह रही है, जिस संबंध में उन्हें टीसी की जरूरत है। लेकिन स्कूल में टीसी न देने के कारण अन्य स्कूल के दाखिला में परेशानी हो रही है। अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने शिक्षा विभाग को आवेदन का परीक्षण कर तत्काल उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी तरह जनपद पंचायत खरसिया ग्राम पंचायत गीधा के ग्रामीण गांव में अवैध मदिरा निर्माण एवं उसके बिक्री को बंद कराये जाने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि गीधा गांव के सभी मोहल्लों में अवैध दारू निर्माण एवं बिक्री कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। जिसके कारण गांव के नव युवकों पर शराब की लत लग रही है, साथ ही उनकी तबीयत भी खराब हो रही है। अगर यहां शीघ्र ही अवैध शराब निर्माण पर रोक नहीं लगायी गयी तो आगे चलकर गांव की स्थिति बहुत खराब हो जाएगी। अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने आबकारी विभाग को आवेदन पर शीघ्रता से कार्यवाही के निर्देश दिए।
तहसील धरमजयगढ़ ग्राम पंचायत विजयनगर मोहल्ला टाटीकोना के ग्रामीण बिजली लाईन लगाए जाने के संबंध में आवेदन लेकर आये थे। उन्होंने बताया कि उनके मोहल्ले में बिजली लाईन नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ला पहाड़ किनारे होने के कारण बरसात के दिनों में खासकर अंधेरे के कारण साप, बिच्छु एवं अन्य जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है। मिट्ठुमुड़ा रायगढ़ की शारदा देवी मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन लेकर आयी थी। उन्होंने बताया कि वे रोजी-मजदूरी का कार्य करती है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत आनलाईन आवेदन भी की थी। लेकिन बिना किसी ठोस कारण उनके आवेदन को निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने योजना के संबंध में लाभ दिलाये जाने हेतु निवेदन किया। अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने सहायक श्रमायुक्त आवेदन पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए आवेदिका को योजना का लाभ दिलाये जाने के निर्देश दिए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 27, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कलेक्टर जनदर्शन में आमजनों की सुनी गई विभिन्न समस्याएं
Next Article सेजेस गोढ़ी ने विकासखण्ड स्तरीय विज्ञान एवं गणित क्विज में मारी बाजी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH September 5, 2026
शिक्षक दिवस पर खरसिया में भव्य सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षक-अधिकारी-कर्मचारियों को मिला ‘खरसिया गौरव सम्मान’
CHHATTISGARH Kharsiya September 5, 2026
पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सौंपा आवेदन
CHHATTISGARH RAIGARH September 5, 2026
शिक्षक दिवस पर खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित, गुरुजनों के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
CHHATTISGARH Kharsiya September 5, 2026
रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 4, 2026

Popular Post

जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?