Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
शिक्षक दिवस पर खरसिया में भव्य सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षक-अधिकारी-कर्मचारियों को मिला ‘खरसिया गौरव सम्मान’
CHHATTISGARH Kharsiya
पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सौंपा आवेदन
CHHATTISGARH RAIGARH
शिक्षक दिवस पर खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित, गुरुजनों के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
CHHATTISGARH Kharsiya
रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 27, 2024 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read

सक्ती, 27 अगस्त 2024/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को जिले में 1 सितंबर से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह 2024 अंतर्गत कार्ययोजना तैयार कर विभिन्न गतिविधियों का सुव्यस्थित और प्रभावी आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में जिला, विकासखंड, ग्राम स्तर तथा प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र स्तर पर राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के व्यवस्थित आयोजन के लिए विभिन्न संबंधित विभागों के मैदानी अमलो के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए व्यवस्थित आयोजन कराए जाने के निर्देश दिएl
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले में आयुष्मान कार्ड निर्माण सहित अन्य प्रगतिरत कार्यों के अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुवे आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सभी सीएमओ से नगरीय निकायों में चल रहे कार्यों की जानकारी ली तथा नगरीय निकायो में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी विभाग प्रमुख को अनुकम्पा नियुक्ति के रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध कराने तथा लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैl उन्होंने जिले में बाढ़ के स्थितियों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को लगातार जल स्तर पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जाति प्रमाण पत्र के कार्यों की अद्यतन स्थिति पर समीक्षा करते हुए जाति प्रमाणपत्र बनाने में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पात्र लोगो का ज्यादा से ज्यादा जाति प्रमाण पत्र प्राथमिकता से बनाए जाने कहा है। बैठक में कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त आवेदनों में से शेष बचे आवेदनों का पूरी गंभीरता से शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने जिले में आमजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने तथा आमजनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए सभी ब्लॉक के चिन्हांकित ग्रामों में शुरू किए गए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर अंतर्गत 13 सितंबर 2024 को विकासखंड मालखरौदा के हायर सेकंड्री स्कूल सिंघरा में शिविर आयोजन की व्यवस्थित तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करने वाले सभी विभाग प्रमुख को उक्त शिविर में स्वयं उपस्थित रहकर प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। बैठक में जिला कोषालय अधिकारी श्री दशरथ सोनी ने बताया की जिला कोषालय कार्यालय में पानी भरने तथा छत से पानी टपकने की वजह से कंप्यूटर सिस्टम, यूपीएस खराब हो रहे है जिस कारण कार्यालयीन कार्यों में अत्यन्तं परेशानी हो रही है जिसके कारण उचित व्यवस्था की आवश्यकता है l
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने खाद बीज की उपलब्धता, जल जीवन मिशन के कार्य, पीएम किसान सम्मान निधि, ई केवाईसी, लैंड सीडिंग की भी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने जिले में पौधरोपण के कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के पूर्ण, अपूर्ण, प्रगतिरत कार्य सहित अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुवे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा अंतर्गत मजदूरी मूलक कार्य, घर-घर कचरा संग्रहण कार्य सहित पंचायत विभाग अंतर्गत संचालित अन्य कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा की लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने जिले में स्वच्छ भारत मिशन के कार्य, ई श्रम पोर्टल में श्रमिको की एंट्री, पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन, अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, नक्शा अद्यतीकरण, सीमांकन सहित अन्य कार्यों के अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर श्री दुष्यंत रायस्त, परियोजना निदेशक श्री बी पी भारद्वाज, जिला कोषालय अधिकारी श्री दशरथ सोनी, सक्ती एसडीएम श्री अरुण कुमार सोम, डभरा एसडीएम श्री बालेश्वर राम, मालखरौदा एसडीएम श्री रूपेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 27, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article मारपीट मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा
Next Article कलेक्टर जनदर्शन में आमजनों की सुनी गई विभिन्न समस्याएं

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH September 5, 2026
शिक्षक दिवस पर खरसिया में भव्य सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षक-अधिकारी-कर्मचारियों को मिला ‘खरसिया गौरव सम्मान’
CHHATTISGARH Kharsiya September 5, 2026
पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सौंपा आवेदन
CHHATTISGARH RAIGARH September 5, 2026
शिक्षक दिवस पर खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित, गुरुजनों के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
CHHATTISGARH Kharsiya September 5, 2026
रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 4, 2026

Popular Post

जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?