Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: शिक्षक व्यवस्था की मांग लेकर पालक पहुंचे जनदर्शन, कलेक्टर ने बीईओ, बीआरसी पर कार्यवाही के दिए निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

शिक्षक व्यवस्था की मांग लेकर पालक पहुंचे जनदर्शन, कलेक्टर ने बीईओ, बीआरसी पर कार्यवाही के दिए निर्देश

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 13, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़, 13 अगस्त 2024/ कलेक्ट्रेट के सृजन सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में आज जिले भर से जनसामान्य विभिन्न मांगों और शिकायतों को लेकर पहुंचे थे। जहां कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने सभी लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों को यथा शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
घरघोड़ा विकासखण्ड के ग्राम-भालूमार के शासकीय माध्यमिक शाला में अध्ययनरत विद्यार्थियों के पालक स्कूल में शिक्षक की व्यवस्था की मांग को लेकर जनदर्शन पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि शाला में पर्याप्त शिक्षक नहीं होने के कारण अध्ययन कार्य प्रभावित हो रहा है। कलेक्टर श्री गोयल ने मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बुलाकर शिक्षकों की व्यवस्था आज पर्यन्त नहीं करने पर बीईओ, बीआरसी पर कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार लंबे समय से अनुपस्थित अध्यापिका का बर्खास्तगी हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में पतरापारा धरमजयगढ़ के मोहल्ले वासी शिकायत आवेदन लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उराव एवं चिकवा जाति के आदिवासी हैं तथा विगत चार पीढ़ी से मिशन पतरा पारा धरमजयगढ़ में निवासरत हैं, लेकिन वर्तमान में एक अन्य व्यक्ति द्वारा कब्जा एवं पट्टा की बात कही जा रही है, जबकि उक्त भूमि में उनका कभी कब्जा नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध तरीके से पट्टा प्राप्त किया है। उन्होंने जांच कर पट्टा निरस्त करने की मांग की। मोहल्लेवासियों ने बताया कि उक्त भूमि पर उनके परिवार का कब्जा रहा है। शिकायत आवदेन पर कलेक्टर श्री गोयल ने एसडीएम धरमजयगढ़ को विवादित खसरों का मिसल से मिलान करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए।
विकास खंड घरघोड़ा के ग्राम फगुरम निवासी अजय बैटरी चलित ट्राइसाइकिल की मांग लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि वे 80 प्रतिशत दिव्यांग है। जिससे आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बैटरी चलित ट्राइसाइकिल की प्रदान करने हेतु निवेदन किया। इसी प्रकार विकास खंड खरसिया के ग्राम बड़े देवगांव निवासी श्री जितेन्द्र कुमार ट्राय साइकिल की मांग लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ट्राइसाइकिल मिलने से आवाजाही में आसानी होगी। उन्होंने ट्राइसाइकिल हेतु आग्रह किया। कलेक्टर श्री गोयल ने समाज कल्याण विभाग को आवेदन का प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए। विकास खंड रायगढ़ के ग्राम पंचायत भेलवा टिकरा के ग्रामवासी सरपंच सचिव की शिकायत लेकर पहुंचे थे, उन्होंने बताया कि गांव के स्कूल में जलजमाव की स्थिति निर्मित है। जिससे डेंगू एवं जल जनित रोग होने की संभावना है। जिसकी निकासी की व्यवस्था नहीं की जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न निर्माण कार्यों में गुणवत्ताहीन एवं अनियमितता बरती गई है। ग्रामवासियों नेे निर्माण कार्यों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने का आग्रह किया। कलेक्टर श्री गोयल ने सीईओ जनपद रायगढ़ को उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। विकासखंड रायगढ़ के ग्राम टारपाली निवासी श्रीमती रूकमणी अपने परिवार के राशन कार्ड बनवाने हेतु जनदर्शन पहुंची थी। उन्होंने कहा कि कार्ड नहीं होने के कारण राशन प्राप्त राशन प्राप्त नहीं हो रहा है, जिससे दिक्कत हो रही है। उन्होंने अति शीघ्र कार्ड बनवाने का आग्रह किया। इसी प्रकार रायगढ़ के कौहाकुंडा निवासी रामस्वरूप मेहर बरसाती पानी की निकासी हेतु नाली निर्माण की मांग लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दिनो में मोहल्ले में बारिश का पानी भर जाता है। जिससे आवाजाही प्रभावित होती है। उक्त दोनों आवेदनों पर कलेक्टर श्री गोयल ने निराकरण हेतु आयुक्त नगर निगम को निर्देशित किया।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 13, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने अधिकारियों को दिलाई ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शपथ
Next Article अदरक की खेती से किसानों को मिलेगा अतिरिक्त लाभ -सांसद राधेश्याम राठिया

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?