रायपुर. 8 अगस्त 2024. बिलासपुर जिला प्रशासन और पशुधन विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत कोटा विकासखंड के ग्राम नागचुवा और धुमा के विशिष्ट पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों को निःशुल्क 20 जोड़ी बैल प्रदान किया गया है। बैल मिल जाने से अत्यंत पिछड़ी जनजाति के इन बैगा परिवारों की खेती-किसानी की राह आसान होगी। पशुधन विकास विभाग द्वारा घुमंतु पशुओं को प्रशिक्षित कर कृषि कार्य के लिए ये 20 जोड़ी बैल दिए गए हैं। बैगा परिवारों को बैल जोड़ी सौंपने के दौरान ग्राम पंचायत नागचुवा की सरपंच ईश्वरी बाई खुसरो, धुमा के उप सरपंच संतोष बघेल, पशुधन विकास विभाग से संयुक्त संचालक डॉ. जी.एस.एस. तंवर और वरिष्ठ पशु चिकित्सा शल्यज्ञ डॉ. अनिमेष जायसवाल सहित विभागीय अधिकारी और ग्रामीण मौजूद थे।
बैगा परिवारों को 20 जोड़ी बैल निःशुल्क वितरित, खेती का काम होगा आसान
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
