Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को पटवारी हटवाएं: कलेक्टर धर्मेश साहू
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को पटवारी हटवाएं: कलेक्टर धर्मेश साहू

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 7, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

सारंगढ बिलाईगढ़, 7 अगस्त 2024/कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के प्रगतिरत कार्यों, मांग, शिकायत आदि से जुड़ें आवेदनों की समीक्षा समय सीमा की बैठक में किया। कलेक्टर ने सभी लंबित आवेदनों का क्रमवार निराकरण की स्थिति, निराकरण करने में अधिकारियों को आ रही समस्या के बारे में चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जिले के सभी स्कूलों में स्कूल जतन योजना से अब तक हुए कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी, जिन स्कूलों में ठेकेदार द्वारा कार्य नहीं किया गया है उन ठेकेदारों पर अब तक की गई कार्यवाही और उनके कार्यों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) के अधिकारियों को दिए। इसी प्रकार जल जीवन मिशन अंतर्गत टंकी निर्माण के लिए स्थल या अन्य किसी प्रकार की समस्या के निराकरण के लिए कलेक्टर साहू ने एसडीएम और सीईओ को निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने पंचायत सीईओ को भी पंचायत कार्यों में हुए अनियमितता पर सरपंच सचिव के विरूद्ध किए गए वास्तविक शिकायतों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिनके विरूद्ध शासकीय नियम कानून अनुसार कार्यवाही किया जाएगा।
राजस्व कार्यों फौती नामांतरण, बटांकन, सीमांकन, रिकार्ड दुरूस्ती, प्राकृतिक आपदा अंतर्गत पशु एवं जनहानि, आवास क्षति आदि के लिए राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत तहसील कार्यालय में आवेदन करने के लिए कलेक्टर ने जिले के नागरिकों को कहा। कलेक्टर धर्मेश साहू ने कहा है कि यदि तहसील कार्यालय में आवेदन देने पर कार्य नहीं होता तो वे कलेक्टर कार्यालय में आवेदन जमा करें। कलेक्टर ने पटवारियों को कहा है कि सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाएं। यदि सरकारी भूमि पर पटवारी द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नहीं किया जाता, तो ऐसे पटवारियों के विरूद्ध शासकीय नियमों के तहत कार्यवाही किया जाएगा।
कलेक्टर ने प्रदेश में आधार पंजीयन एवं अपटेड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, पीएम विश्वकर्मा पंजीयन कार्य में सभी विभाग मिलकर प्रगति लाएं। ई-श्रम पंजीकृत श्रमिकों के राशन कार्ड निर्माण के संबंध में कलेक्टर ने खाद्य विभाग को निर्देश दिए कि जिले के ऐसे परिवार जो खेती-किसानी के बाद पलायन कर जाते हैं वो वर्तमान में अपने गांव-घर में खेती-किसानी करने आएं होंगे, ऐसे श्रमिकों को चिन्हांकित कर तत्काल उनका राशन कार्ड बनवाएं। इसके लिए जिले के सभी सीईओ-सीएमओ को राशन कार्ड निर्माण के लिए खाद्य विभाग की ओर से आईडी दी गई है। कलेक्टर साहू ने सभी सीईओ को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार के दबाव में नियम विरूद्ध राशन कार्ड नहीं बनाना है। पीएम आवास, भूअर्जन, पीडीएस राशन दुकानों से वसूली, जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की तैयारी के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ पुष्पलता टंडन, परियोजना निदेशक पंचायत हरिशंकर चौहान, संयुक्त कलेक्टर एस.के. टंडन, एसडीएम डॉ. स्निग्धा तिवारी, अनिकेत साहू, डीईओ डॉ. वर्षा बंसल, सीएमएचओ डॉ. एफ.आर. निराला, कार्यपालन अभियंता विद्युत नरेन्द्र नायक, प्रभारी अधिकारी महिला एवं बाल विकास बृजेन्द्र ठाकुर, उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव, उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी, खनि अधिकारी एच.डी. भारद्वाज, सहायक आयुक्त आदिवासी आशीष बनर्जी, जिला प्रबंधक खाद्य नागरिक आपूर्ति एस. शुक्ला सहित तहसीलदारगण, सीईओ, सीएमओ, विभिन्न विभागों के एसडीओ सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 7, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article जनसमस्या शिविर पखवाड़े में सुकन्या समृद्धि योजना अंतर्गत भरवाये आवेदन
Next Article जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक प्रयास करें-राज्यपाल श्री रमेन डेका

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?