Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंडतराई में भी संकुल स्तरीय पालक-शिक्षक मेगा बैठक सम्पन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंडतराई में भी संकुल स्तरीय पालक-शिक्षक मेगा बैठक सम्पन्न

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 7, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

खरसिया। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार 6 अगस्त को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंडतराई में भी संकुल स्तरीय पालक-शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संकुल अंतर्गत आने वाले 6 प्राथमिक शाला 3 माध्यमिक शाला एवं 1 हायर सेकेंडरी स्कूल के पालक तथा सभी विद्यालयों के एसएमसी एसएमडीसी के सदस्यगण, गांव के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकगण स्वास्थ्य विभाग से आए चिकित्सक, जिला स्तरीय निरीक्षण अधिकारी, शिक्षकगण सम्मिलित हुए।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभाकक्ष में आयोजित मेगा बैठक की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। परंपरा अनुसार अतिथियों के स्वागत उपरांत मेगा बैठक के लिए शासन द्वारा निर्धारित उद्देश्य के 12 बिंदुओं पर संकुल अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों मनोज कुमार कुजूर, रोमानुस मिंज, कुंदन लाल पटेल, प्रताप सिंह राठिया, परमेश्वर पटेल, थान सिंह राठिया, ईश्वर कुमार सारथी, जीवनलाल कंवर, परमेश्वर सिंह कंवर, सुनील कुमार प्रधान, एस के धीरहे आदि के द्वारा अलग अलग विषयों की महत्ता एवं आवश्यकता को बारीकी से समझाते हुए पालकों के सामने अपनी बात रखी गईं। वहीं पालकों के द्वारा इन बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आत्मसात किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उल्लास कार्यक्रम के तहत साक्षरता की शपथ भी लिया। इसी तरह मैरिट में आए बच्चों के उपस्थित पालकों को सम्मानित भी किया गया। इसके बाद पालकों ने भी अपने विचार रखे। इसी कड़ी में मेगा बैठक के विशिष्ट अतिथि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोंडतराई में पदस्थ चिकित्सक और काउंसलर राजेश कुमार साहू, मेगा बैठक के जिला स्तरीय निरीक्षण अधिकारी अमृतलाल साहू (व्याख्याता), माध्यमिक शाला कोंडतराई शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष केदारनाथ यादव, अध्यक्षता कर रहे संकुल प्राचार्य एस आर भगत और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा शास उच्च माध्यमिक विद्यालय शाला विकास एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष दुर्गा चरण चौधरी आदि ने भी उपस्थित पालकों और शिक्षकों को संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन मेगा बैठक के नोडल अधिकारी अखिलेश कुमार मिश्रा, व्याख्याता (एलबी) और संकुल शैक्षिक समन्वयक जनेश्वर खरे ने संयुक्त रूप से किया। अंत में उपस्थित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और पालकों ने एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया।

मेगा पालक शिक्षक बैठक में संकुल केंद्र कोंडतराई अंतर्गत आने वाले प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंडतराई, प्राथमिक और माध्यमिक शाला कुशवाबहरी, प्राथमिक और माध्यमिक शाला परसदा, प्राथमिक शाला गढ़कुर्री, केराझर और नवीन परसदा से बड़ी संख्या में महिला – पुरुष पालक तथा शिक्षकगण उपस्थित थे।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 7, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article ग्रीन डे की धूम: मीत डिजिटल एंड स्मार्ट स्कूल में हरियाली त्यौहार, बच्चों ने वृक्षारोपण और रंगोली से बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता..
Next Article मिडिल स्कूल दर्रामुड़ा में संकुल स्तरीय पालक-शिक्षा मेगा बैठक का आयोजन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya August 27, 2026
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?