Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जनदर्शन में पहुंच जनसामान्य ने बताई अपनी समस्याएं
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
लोन की ₹1.42 लाख की रकम बैंक खाते में जमा करने के बजाय हड़पने का आरोप, फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
पानी के छींटे पड़ने पर हुआ विवाद, पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर दो बार फायरिंग
CHHATTISGARH RAIGARH
इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा महंगा, खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya
ढिमरापुर में कीचड़ ने छीनी महिला की जान, कोतरा रोड ROB पर तेज रफ्तार ट्रक ने रिटायर्ड शिक्षक को कुचला; पत्नी गंभीर, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम
CHHATTISGARH RAIGARH
धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जनदर्शन में पहुंच जनसामान्य ने बताई अपनी समस्याएं

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu July 30, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़, 30 जुलाई 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल से निर्देशन में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनदर्शन का आयोजन हुआ। विभिन्न मांगों और शिकायत लेकर पहुंचे लोगों से एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े ने बारी-बारी से उनकी समस्याएं सुनी एवं उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदकों के आवेदनों का अतिशीघ्र विधिवत् निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय भी उपस्थित रहे।
आयोजित जनदर्शन में मधुबन पारा रायगढ़ निवासी अफसाना बेगम दिव्यांग पेंशन की मांग को लेकर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा शारीरिक रूप से दिव्यांग है एवं उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अपने बेटे के दिव्यांग पेंशन की मांग की। इसी प्रकार चक्रधर नगर कसेर पारा निवासी श्री लोकेश वर्मा भी दिव्यांग पेंशन की मांग को लेकर जनदर्शन पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वे दिव्यांग है एवं माता पिता की की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने बताया कि उनका पेंशन प्रकरण रोक दिया गया है। उन्होंने अपने पेंशन प्रकरण को रायगढ़ लेखा कोष में भेजने का अनुरोध किया। जिस पर एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े ने समाज कल्याण विभाग को व्यक्तिगत रुचि लेकर परीक्षण करने तथा आवेदन के निराकरण के साथ दूसरे आवेदन पर प्राथमिकता से कार्यवाही करते हुए विभागीय योजना का लाभ देने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत बानीपाथर के ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केंद्र बानीपाथर में पदस्थ महिला आरएचओ को हटाने की मांग लेकर जनदर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि आरएचओ का व्यवहार ठीक नहीं है। आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य केंद्र जाने पर गेट नही खोलने एवं दुव्र्यवहार करने की शिकायत की। उन्होंने अन्य महिला आरएचओ पदस्थ करने के मांग की। आवदेन पर एडीएम सुश्री जांगड़े ने सीएमएचओ को उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
ग्राम महापल्ली निवासी श्रीमती अमृता अपने बेटे का शिक्षा के अधिकार के तहत प्रवेश की मांग लेकर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि वह अत्यंत गरीब एवं अंत्योदय कार्ड धारी है। उन्होंने अपने बेटे का स्कूल में प्रवेश दिलाने का निवेदन किया। कोतरा रोड निवासी हेमलता देवांगन स्वयं नटवर स्कूल में दाखिला का आवेदन लेकर जनदर्शन पहुंची थी। उन्होंने बताया कि उनके माता पिता उन्हे अच्छे स्कूल में पढ़ा रहे थे, लेकिन उन्हें बीमारी होने के कारण वर्तमान में घर की स्थिति ठीक नहीं है, जिससे बेहतर स्कूल में पढ़ा सके। उन्होंने नटवर स्कूल में प्रवेश दिलाने का आग्रह किया ताकि आगे की शिक्षा बेहतर ढंग से प्राप्त कर सके। आवेदन पर एडीएम सुश्री जांगड़े ने उचित कार्यवाही करने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया।
संजय नगर निवासी श्री गंगाराम मुख्यमंत्री असंगठित कर्मकार कार्ड के तहत् विधिवत सहायता उपलब्ध करने का निवेदन किया। उन्होंने बताया कि उनके पास श्रम कार्ड है। उन्हें ह्रदय की समस्या होने पर रायपुर के निजी अस्पताल में ईलाज करवाया था, जिसमें काफी पैसा खर्च हो गया है। उन्होंने असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा के तहत विभागीय योजना का लाभ तथा आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की। एडीएम सुश्री जांगड़े ने सहायक श्रमायुक्त को आवेदन पर उचित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। रामभाठा निवासी श्रीमती ज्योति राशन कार्ड बनवाने का आवेदन लेकर जनदर्शन पहुंची थी। उन्होंने बताया कि उनका राशन कार्ड नहीं होने से राशन लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी प्रकार ग्राम जोरापाली निवासी श्रीमती मनीषा डनसेना ने बताया कि उनका एपीएल कार्ड बना दिया गया है। उन्होंने बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के निवेदन किया। एडीएम सुश्री जांगड़े ने आयुक्त नगर निगम एवं खाद्य विभाग को उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu July 30, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article पुरानी रंजिश पर मारपीट, जूटमिल पुलिस ने आरोपित दो युवकों को गैर जमानतीय धाराओं पर गिरफ्तार कर भेजी रिमांड पर
Next Article राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने बाल वैज्ञानिक जगदलपुर रवाना

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

लोन की ₹1.42 लाख की रकम बैंक खाते में जमा करने के बजाय हड़पने का आरोप, फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 30, 2026
पानी के छींटे पड़ने पर हुआ विवाद, पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर दो बार फायरिंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 30, 2026
इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा महंगा, खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya August 30, 2026
ढिमरापुर में कीचड़ ने छीनी महिला की जान, कोतरा रोड ROB पर तेज रफ्तार ट्रक ने रिटायर्ड शिक्षक को कुचला; पत्नी गंभीर, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम
CHHATTISGARH RAIGARH August 30, 2026
धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh August 29, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?