Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: शासकीय अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सक मरीजों को अनावश्यक निजी अस्पतालों में रिफर न करें:कलेक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
लोन की ₹1.42 लाख की रकम बैंक खाते में जमा करने के बजाय हड़पने का आरोप, फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
पानी के छींटे पड़ने पर हुआ विवाद, पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर दो बार फायरिंग
CHHATTISGARH RAIGARH
इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा महंगा, खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya
ढिमरापुर में कीचड़ ने छीनी महिला की जान, कोतरा रोड ROB पर तेज रफ्तार ट्रक ने रिटायर्ड शिक्षक को कुचला; पत्नी गंभीर, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम
CHHATTISGARH RAIGARH
धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

शासकीय अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सक मरीजों को अनावश्यक निजी अस्पतालों में रिफर न करें:कलेक्टर

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu July 30, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

कोरबा 30 जुलाई 2024/कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्यों तथा टीएल में लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने जनहित के महत्वपूर्ण प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावित क्षेत्रों में शिविर लगाकर मरीजों का उपचार किया जाये। शासकीय अस्पतालों में चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ समय पर पहुंचें। उन्होंने शासकीय अस्पतालों से चिकित्सकों द्वारा अन्य अस्पतालों में रिफर किये जाने वाले मरीजों के निजी अस्पताल पहुंचने पर उनकी जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शासकीय अस्पताल से अनावश्यक किसी भी मरीज को निजी अस्पताल में रिफर नहीं करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम को नक्शा, बटांकन के कार्यों में में प्रगति लाने, शासकीय उचित मूल्य के दुकानों में समय-समय पर खाद्यान्न वितरण की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायतों में शासकीय कार्यों के लिए जारी राशि में अनियमितता करने वाले सरपंचों से वसूली करने के निर्देश एसडीएम को दिए। कलेक्टर ने विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) परिवारों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने उनके बैंक खाता खोलने तथा जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र बनाने के दौरान दस्तावेजों का परीक्षण करने तथा फर्जी व्यक्ति का जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने भू-अर्जन अंतर्गत संबंधित विभाग को वर्ष 1980 से 2010 तक का रिकार्ड दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसईसीएल अन्तर्गत भू-विस्थापितों को नौकरी हेतु 15 अगस्त तक शिविर लगाने एवं दस्तावेजों की जांच कर पात्र हितग्राहियों की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश अपर कलेक्टर को दिए। कलेक्टर ने बैठक में डीएमएफ अन्तर्गत जनपद पंचायतों के माध्यम से ग्रामीणों को दिए गये सिलाई मशीन के संबंध में एक सप्ताह के भीतर जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को दिए।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने आंगनबाड़ी और स्कूल के विद्यार्थियों का आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाने के निर्देश देते हुए उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग को गंभीरता से इस कार्य को करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को स्कूली विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में विद्युतीकरण, शासकीय कार्यालय में अनुकंपा नियुक्ति, संजय नगर रेलवे क्रासिंग स्थल पर अण्डर पास निर्माण कार्य की प्रक्रिया में प्रगति, वन अधिकार पत्र का डिजीटाइजेशन, शासकीय कार्यालयों में अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी, कृषि विभाग को आधार सीडिंग, केवायसी,सीएमएचओ को विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती के संबंध में निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगई सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu July 30, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article जन समस्या निवारण शिविर में जनमन पत्रिका का किया गया वितरण,ग्रामीणों को मिल रही शासकीय योजनाओं की संपूर्ण जानकारी
Next Article दो दिनों में जनसमस्या निवारण शिविर मिले 305 आवेदन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

लोन की ₹1.42 लाख की रकम बैंक खाते में जमा करने के बजाय हड़पने का आरोप, फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 30, 2026
पानी के छींटे पड़ने पर हुआ विवाद, पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर दो बार फायरिंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 30, 2026
इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा महंगा, खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya August 30, 2026
ढिमरापुर में कीचड़ ने छीनी महिला की जान, कोतरा रोड ROB पर तेज रफ्तार ट्रक ने रिटायर्ड शिक्षक को कुचला; पत्नी गंभीर, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम
CHHATTISGARH RAIGARH August 30, 2026
धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh August 29, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?