रायगढ़। कल दिनांक 26.07.2024 के सुबह करीब 11.30 बजे डॉयल 112 तमनार राइनो को ग्राम देवगांव मांझीपारा में भालू के हमले से घायल हुये ग्रामीण के लिए मेडिकल इमजेंसी का इवेंट मिला । तत्काल तमनार राइनो पर थाना तमनार के प्रधान आरक्षक दिलीप सिंह एवं वाहन चालक हेमलाल ग्राम देवागांव पहुंचे । जहां ग्रामीणों ने डॉयल 112 स्टाफ को बताया कि गांव का राम जीत यादव (उम्र करीब 65 वर्ष) सुबह अपना खेत देखने गया था, जहां उस पर एक भालू ने हमला कर दिया, भालू ने रामजीत के पैर को काटा, किसी तरह राम जीत भालू से बचकर घर आया जिसके पैर से काफी खून बह रहा था । परिजनों ने डॉयल 112 को कॉल कर मदद ली । तमनार राइनो स्टाफ शीघ्र घायल रामजीत यादव की मदद के लिए ग्राम देवगांव पहुंचे और घायल को 112 वाहन में बिठा कर सीएचसी तमनार ले जाकर उपचार हेतु भर्ती कराया गया ।
भालू के हमले से घायल हुये ग्रामीण को डॉयल 112 ने पहुंचाया अस्पताल
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
