Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: छत्तीसगढ़ के हर श्रमिकों को योजनाओं का लाभ मिलेः श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

छत्तीसगढ़ के हर श्रमिकों को योजनाओं का लाभ मिलेः श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu July 17, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

कोरबा 17 जुलाई 2024 / श्रम, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज कोरबा जिले के बुधवारी बजार में शहीद वीर नारायणसिंह श्रम अन्न योजना अंतर्गत निर्माण, संगठित एवं असंगठित वर्ग के श्रमिकों के लिए 05 रूपए में भरपेट भोजन की व्यवस्था हेतु दाल-भात केंद्र का शुभारंभ किया। यह जिले का दूसरा दाल भात केंद्र है। इस दौरान उन्हांने अतिथियों के साथ स्वयं भी श्रमिकों के बीच जाकर भोजन किया और श्रमिकों से अपील की कि वे इस दाल-भात केंद्र में आकर भोजन अवश्य करें। श्रम मंत्री ने इस अवसर पर विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि श्रम विभाग से जुड़े कुल तीन मंडल अंतर्गत 72 योजनाएं संचालित है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी योजनाओं में हितग्राहियों को सामग्री प्रदान करने की बजाय सीधे उनके खाते में राशि देने की पहल किया है। इससे हितग्राही को सीधा लाभ पहुंचता है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है। श्रम मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि श्रम विभाग की योजना श्रमिकों के लिए है। छत्तीसगढ़ का कोई भी श्रमिक योजनाओं से वंचित न रहे, उन्हें लाभ जरूर मिले। श्रम मंत्री होने के नाते उनकी भी कोशिश है कि कोरबा जिले के सभी श्रमिक योजनाओं का लाभ उठाएं।
बुधवारी में दाल-भात केंद्र का शुभारंभ करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि इस योजना को प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तत्काल सहमति दी और आज उनके प्रयास से गरीब मजदूरों को किफायती दर में *प्रदेश के 10 जिलों के 22 स्थानों में दाल-भात केंद्र संचालित हो रहा है।* कोरबा जिले में तीन स्थानों पर दाल-भात केंद्र का संचालन होगा। जिसमें से बालकों के बाद आज दूसरा केंद्र प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महतारी वंदन योजना के माध्यम से सभी महिलाओं को साल के 12 हजार रूपए का लाभ मिलने, किसानों को 3100 रूपए समर्थन मूल्य तथा तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रूपए मानक बोरा सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। श्रमिकों के बच्चों के लिए आईएएस, आईपीएस सहित महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से देने पहल की गई है। कोरबा जिले के श्रमिकों के बच्चों को भी इसका लाभ मिलेगा।
*कार्यक्रम में आज जिले के 451 श्रमिक परिवारों को विभागीय योजनांतर्गत लगभग 01 करोड़ 17 लाख की राशि से लाभान्वित किया गया। मंत्री श्री देवांगन ने जिले के अन्य श्रमिकों को श्रम विभाग के अधिकारियों से योजनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त कर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।* कार्यक्रम को श्री राजीव सिंह, श्री देवन्द्र पाण्डेय ने भी संबोधित किया। सहायक श्रम आयुक्त श्री राजेश आदिले ने विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा अधिकारी एवं श्रमिक और आम नागरिकगण उपस्थित थे।

*श्रम मंत्री ने हितग्राहियों को सहायता राशि का चेक प्रदान किया*

कार्यक्रम में मंत्री श्री देवांगन द्वारा श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत अनेक हितग्राहियों को सहायता राशि का चेक प्रदान किया। जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार मृत्यु व दिव्यांग सहायता योजना के तहत कमला बाई दास एवं मनीराम यादव को 1-1 लाख का चेक प्रदान किया गया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत सुनीता व बुधवार दास को 1-1 लाख का सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। असंगठित कर्मकार महतारी जतन योजना के तहत विनिता केंवट व शिव कुमार आरमो को 20-20 हजार, मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत राखी कंवर, पार्वती चौहान को 20-20 हजार, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत कुमारी मनीषा व भगवती को 20-20 हजार का सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

स/सुरजीत/कमलज्योति

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu July 17, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article अमृत सरोवर :चौहा के ग्रामीणों के जीवन की बदली दशा और दिशा
Next Article केन्द्र एवं राज्य शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ हितग्राहियों को मिले -मंत्री केदार कश्यप

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH October 24, 2026

Popular Post

रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?