Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक संपन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक संपन्न

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu July 16, 2024 CHHATTISGARH
Share
8 Min Read

बेमेतरा 16 जुलाई 2024:-कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में जिले के कार्यों की समीक्षा करने समय सीमा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए | बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से शासकीय कार्यों के कामकाज की रिपोर्ट ली और आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। और विकास कार्यों की प्रगति, सरकारी योजनाओं का कार्यान्वयन, और समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अनिल वाजपेयी, संयुक्त कलेक्टर द्वेय अंकिता गर्ग, टेकराम माहेश्वरी, सर्व एसडीएम, सर्व जनपद सीईओ, सर्व सीएमओ सहित जिला के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री शर्मा ने सभी अधिकारीयों को जनकल्याणकारी शासकीय कार्यों में गति बढ़ाने के शख्त निर्देश दिए, उन्होंने कार्यों में धीमी प्रगति को लेकर नाराजगी जताई, जिलाधीश ने कहा की यह अंतिम चेतावनी हैं सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण कर लेवें अन्यथा शख्त कार्यवाही की जाएगी | कलेक्टर ने जिले में चल रहे जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की समस्या या देरी होने पर तुरंत समाधान के लिए कदम उठाए जाएं। उन्होंने रामलला के दर्शन के दूसरे चरण की समीक्षा की इस दौरान, कलेक्टर ने विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच की और संबंधित अधिकारियों से फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने कहा की सभी जनपद सीईओ और सीएमओ आपसी समन्वयक कर अधिक से अधिक फॉर्म भरवाए और सुचारू प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए | जिलाधीश ने पीएम किसान सम्मान निधि की जानकारी ली और जल्द से जल्द पात्र हितग्राहियों का आधार सीडिंग कार्य पूर्ण करने को कहा। उप संचालक ने बताया की पहले के सभी आधार कार्ड सिडिंग हो गए हैं और वर्तमान में बचे किसानो का कार्य जारी हैं | उन्होंने शिक्षा विभाग को उल्लास कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली और शतप्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए | उन्होंने सभी शिक्षक को समय पर स्कूल आने और शैक्षणिक कार्य को गंभीरता से लेने को कहा उन्होंने स्कूलों की स्थिति सुधारने और छात्रों के शैक्षणिक स्तर को बढ़ाने के लिए विशेष योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए |
कलेक्टर ने रास्ते में बैठने वाले आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए गठित विशेष टीमों की गतिविधियों का मूल्यांकन किया । कलेक्टर ने निर्देश दिया कि इन टीमों को और सक्रिय होकर कार्य करना हैं और हाइवे से सभी पशुओं को हटाकर उनकी उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए | जिलाधीश ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में जो नागरिक मवेशीयों को आवारा छोड़ देते हैं ऐसे सड़कों पर छोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती बरतें । कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इस दिशा में सख्ती बरतें और जुर्माने का प्रावधान लागू करें।
जिलाधीश ने जिले में ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने और ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के निर्देश दिए है। इस दौरान उन्होंने जिला और पुलिस प्रशासन से अपने क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण के रोकथाम हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध में जानकारी ली तथा तेज ध्वनि में डीजे बजाने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जिले में कोलाहल के रोकथाम हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए | इसके अलावा बैठक में प्रेशर हार्न, तेज ध्वनि वाले वाहनों में लगे साइलेंसर, तेज ध्वनि में बजने वाले डीजे, धार्मिक संस्थानों में लगे लाउडस्पीकर आदि के निर्धारित मात्रा से अधिक आवाज न हो इस बारे में चर्चा की गयी। इसके लिए वाहनों को मोडीफाय करने वाले गैरेज की जानकारी देने कहा गया। बैठक में मैरिज पैलेस, डीजे संचालकों को भी इस नियम की जानकारी देने की बात कहीं गयी।
कलेक्टर ने सुघर आ.बा. की जानकारी लेते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों, कक्षाओं, खेल के मैदान, शौचालय और अन्य सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिया कि जहां आवश्यक हो, वहां मरम्मत और उन्नयन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की । कलेक्टर ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी स्टाफ सदस्यों को नियमित प्रशिक्षण दिया जाए ताकि वे बच्चों की बेहतर देखभाल कर सकें एवं उन्होंने जिले में आ.बा. कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कहा |
कलेक्टर ने निःशक्तजन छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा के दौरान प्राप्त आवेदनों की संख्या और उनकी पात्रता की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र छात्रों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर छात्रवृत्ति प्रदान की जाए। कलेक्टर ने सुनिश्चित किया कि सभी लाभार्थियों को सही समय पर और उचित राशि मिले।
जिलाधीश ने राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा करते हुए विवादित, अविवादित नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, के प्रकरणों का तहसीलवार जानकारी लेकर समीक्षा की। सीमांकन प्रकरणों के निराकरण के लिए हल्का पटवारीवार सूचीबद्ध कर लें और आगामी बैठक तक लंबित प्रकरणों का निराकरण कर लिया जाए। जिले में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कम है, इसकी जांच कर प्रकरण दर्ज करें और नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को त्रुटि सुधार वाले आवेदनों पर गंभीरता से कार्यवाही करते हुए समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात कलेक्टर ने धान उठाव तथा खाद एवं बीज भंडारण की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि जिले में जिन समितियों के पास अधिक मात्रा में धान का उठाव शेष है, वहां समिति और मिलर्स से समन्वय कर शीघ्र उठाव करें। साथ ही उन्होंने जिले में मांग अनुसार खाद-बीज भंडारण एवं वितरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने आबकारी विभाग को जिले में चल रहे अवैध शराब की बिक्री की जांच कर उन पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विकसित छ.ग. की दस्तावेज, आ.बा. कार्यकर्ता की नियुक्ति की जानकारी, राष्ट्रीय उद्यानिकी मिशन, पीएम स्वनिधि योजना, लंबित राजस्व प्रकरणों, जनदर्शन में लंबित प्रकरणों आदि पर विस्तार से समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप आवश्यक प्रगति लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अवैध प्लाटिंग के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu July 16, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article सांप हमारे परिस्थितिक तंत्र का हिस्सा, मारे नहीं, हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें – कलेक्टर
Next Article जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम मिलकर सड़कों से मवेशीयों को हटाने का कार्य कर रही

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH October 24, 2026

Popular Post

रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?