Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: धान खरीदी केन्द्र में गड़बड़ी, खरीदी प्रभारी एवं ऑपरेटर के विरूद्ध एफआईआर के निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
तेजपुर के पास भीषण सड़क हादसा: यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 15 घायल; 7 की हालत गंभीर
CHHATTISGARH
प्रधानमंत्री सड़क बनी ‘यमराज का रास्ता’: कुर्रूभाटा-जामपाली मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों का कब्जा
CHHATTISGARH Kharsiya
निर्बाध कोयला उत्पादन, विद्युत आपूर्ति और महत्वपूर्ण अधोसंरचनाओं की सुरक्षा के लिए लिया गया निर्णय
CHHATTISGARH RAIGARH
कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर
CHHATTISGARH sakti
खरसिया जनपद पंचायत की दूसरी मंजिल से गिर रहा छत का प्लास्टर, कमरों में टपक रहा पानी; मेन गेट तक करवाना पड़ा बंद
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

धान खरीदी केन्द्र में गड़बड़ी, खरीदी प्रभारी एवं ऑपरेटर के विरूद्ध एफआईआर के निर्देश

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu July 16, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

बिलासपुर, 16 जुलाई 2024/मस्तुरी ब्लॉक के धान खरीदी केन्द्र गोडाडीह में धान खरीदी केन्द्र में गड़बड़ी पाये जाने पर खरीदी प्रभारी प्रकाश लहरे एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर योगेश कुमार लहरे के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर उप आयुक्त सहकारिता श्रीमती मंजू पाण्डेय ने लोहर्सी सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक को संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराकर सूचित करने को कहा है। गौरतलब है कि संयुक्त जांच टीम द्वारा कराये गये जांच में 4950.21 क्विंटल धान का घपला किया जाना प्रमाणित हुआ है जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 53 लाख 46 हजार है
उल्लेखनीय है कि सेवा सहकारी समिति मर्यादित गोडाडीह पंजीयन क्रमांक 575 की जांच सहायक खाद्य अधिकारी मस्तुरी, सहकारिता विस्तार अधिकारी मस्तुरी, खाद्य निरीक्षक मस्तुरी एवं बैंक प्रबंधक लोहर्सी द्वारा 16 जून 2024 को संयुक्त रूप से किया गया। जांच टीम के प्रतिवेदन के अनुसार उस समय खरीदी प्रभारी के रूप में प्रकाश लहरे एवं ऑपरेटर के रूप में योगेश कुमार लहरे पदस्थ हैं, जो जांच के दौरान मौके पर उपस्थित थे। रिपोर्ट के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में खरीदी केन्द्र द्वारा 62560.40 क्विंटल धान का खरीदी किया जाना पाया गया। जिसमें से 56604.70 क्विंटल धान का परिदान होना एवं 5955.70 क्विटल धान का शेष होना पाया गया।
मौके पर खरीदी केन्द्र में उपलब्ध धान का सत्यापन किया गया। पांच विभिन्न स्टेकों में 3087 बोरी धान भौतिक रूप से पाया गया। इसमें से 10 बोरे का रेण्डमली वजन किया गया। औसत वजन 32.57 किलोग्राम पाया गया। इस प्रकार 3087 बोरी धान का कुल वजन 1005.49 क्विंटल धान भौतिक रूप से उपलब्ध पाया गया। धान का ऑनलाईन शेष स्टॉक 5955.70 क्विंटल से भौतिक रूप से प्राप्त धान 1005.49 क्विंटल से घटाने पर 4950.21 क्विंटल धान कम होना पाया गया।
कलेक्टर के खाद्य शाखा द्वारा 10 जुलाई को कराये गये जांच में भी इतनी ही धान की मात्रा कम पायी गई। जांच प्रतिवेदन के अनुसार गोडाडीह के धान खरीदी प्रभारी प्रकाश लहरे एवं ऑपरेटर योगेश कुमार लहरे द्वारा प्रथम दृष्टया धान का व्यपवर्तन किया जाना एवं खरीदी में लापरवाही किया जाना पाया गया। जो कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में जारी धान खरीदी नीति की कण्डिका 16.9 का खुला उल्लंघन है। इसलिए बैंक के शाखा प्रबंधक को उक्त दोनो कर्मचारियों के विरूद्ध थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu July 16, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कृषि उत्पादकता में कारगार है सौर ऊर्जा
Next Article बरमकेला रोड में पिकअप पलटा : एक की मौत, 6 रायगढ़ रिफर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

तेजपुर के पास भीषण सड़क हादसा: यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 15 घायल; 7 की हालत गंभीर
CHHATTISGARH September 2, 2026
प्रधानमंत्री सड़क बनी ‘यमराज का रास्ता’: कुर्रूभाटा-जामपाली मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों का कब्जा
CHHATTISGARH Kharsiya September 2, 2026
निर्बाध कोयला उत्पादन, विद्युत आपूर्ति और महत्वपूर्ण अधोसंरचनाओं की सुरक्षा के लिए लिया गया निर्णय
CHHATTISGARH RAIGARH September 1, 2026
कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर
CHHATTISGARH sakti September 1, 2026
खरसिया जनपद पंचायत की दूसरी मंजिल से गिर रहा छत का प्लास्टर, कमरों में टपक रहा पानी; मेन गेट तक करवाना पड़ा बंद
CHHATTISGARH Kharsiya September 1, 2026

Popular Post

तेजपुर के पास भीषण सड़क हादसा: यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 15 घायल; 7 की हालत गंभीर
CHHATTISGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?