Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: 25 टन सरिया लूटपाट मामले में रायगढ़ पुलिस को मिली अभूतपूर्व सफलता, पुलिस ने झारखंड, ओड़िसा में दबिश देकर 03 आरोपियों को दबोचा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya
दो लाख की मदद या जवाबदेही से बचने की कोशिश? मीना बाजार हादसे ने खड़े किए सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
संस्कृति के रंगों में रंगा रायगढ़, यादव महासभा की महिला शक्ति ने रचा गरबा का ऐतिहासिक उत्सव
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

25 टन सरिया लूटपाट मामले में रायगढ़ पुलिस को मिली अभूतपूर्व सफलता, पुलिस ने झारखंड, ओड़िसा में दबिश देकर 03 आरोपियों को दबोचा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu July 16, 2024 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में माल-मुल्जिम की पतासाजी के दिए गए निर्देशों पर साइबर सेल और धरमजयगढ़ पुलिस की टीम को ट्रक ड्राइवर से 25 टन टीएमटी सरिया लूटपाट मामले में अभूतपूर्व सफलता हाथ लगी है । पुलिस टीम द्वारा ट्रक ड्राइवर से हुई लूटपाट में शामिल मुख्य साजिशकर्ता उसके एक साथी और चोरी की संपत्ति के खरीदार हार्डवेयर व्यवसायी को गिरफ्तार किया गया है जिनसे लूट का 21 टन सरिया घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर, ऑल्टो कार, 02 मोटरसाइकिल, 03 मोबाइल और लूटपाट में बंटवारे की रकम करीब ₹5000 बरामद किया गया है । आरोपियों को डकैती के अपराध में धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

थाना धरमजयगढ़ में दर्ज अपराध –

घटना को लेकर दिनांक 23.06.2024 को ग्राम सराईपाली गेरवानी स्थित श्री रूपानाधाम स्टील प्रा0लि0 कंपनी पूंजीपथरा के एचआरए डिपार्टमेंट के अभिषेक उपाध्याय (उम्र 21 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22/06/2024 को स्टील प्लांट से ट्रक क्रमांक CG 15 AC-1490 में चालक मुजाहिद खान सरिया 8mm,10mm, 12mm मारूती टीएमटी कुल वजन 25 टन 50 kg लोड कर रमानुजनगर, सूरजपुर के लिए रवाना किया गया था । अंतिम बार ड्रायवर ने धरमजयगढ सिसरिंगा घाटी पहुंचना बताया था जिसके बाद उसका मोबाइल स्वीच ऑफ आया । उक्त ट्रक में लोड सरिया के लूट की रिपोर्ट पर अप.क्र 169/2024 अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया ।

पुलिस टीम की जांच पड़ताल और दबिश-

- Advertisement -
Ad image

थाना प्रभारी धरमजयगढ़ द्वारा ट्रक ड्रायवर के मुजाहिद खान और खलासी से पूछताछ कर बयान ली जिसमें उन्होंने बताया कि घटना दिनांक 22 जून को धरमजयगढ़ सिसरिंगा घाट के चार कि.मी. पहले चार अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा अपनी कार को ट्रक के आगे अडा कर ट्रक से ड्रायवर को उतार कर मारपीट करते हुये उसके मोबाईल को छीन कर फेंक दिये मारते-पीटते अपने साथ काला कलर के कार में हाथ, आंख में पट्टी बांधकर ले गये और सरिया से भरा ट्रक को लूट पीछे-पीछे लाये । आरोपियों द्वारा लगातार 4-5 घण्टा चलने के बाद एक सुनसान जंगल में कमरे में बंधक बनाकर दिनभर रखे रहे और 23 जून की रात्रि करीब 09:15 बजे करमडीह उडीसा में रोड किनारे उनके आंखो में पट्टी बांधकर छोडे कुछ देर बाद लूट हुआ खाली ट्रक क्रमांक CG 15 AC-1490 को लेकर आये और भाग जाओ वरना मारकर फेंक देगे कहकर धमकी देकर भाग गये ।

प्रकरण की गंभीरता पर एसपी श्री दिव्यांग पटेल द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रामगोपाल करियरे के निर्देशन में साइबर डीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में डीएसपी सिद्धांत तिवारी, टीआई धरमजयगढ़ कमला पुसाम और साइबर सेल की टीम बनाकर शीघ्र माल मुल्जिम पतासाजी के संबंध में निर्देश दिये । टीआई कमला पुसाम द्वारा ट्रक ड्रायवर के बताये तथ्यों को ध्यान में रखकर थाना में पूर्व में घटित अपराधों और इस लूटपाट के आरोपियों के तरीका-ए-वारदात का एनालिसिस की जिसमें उन्हें संदेही लोकेश यादव के इस प्रकार लूटपाट में शामिल होने की जानकारी मिली । जिसकी पुष्टि मुखबीरों से हुआ । घटना दिनांक को आरोपी लोकेश यादव उसके साथी आरोपी रूपेश यादव के साथ था । इस बड़ी लीड पर आगे बढ़ते हुए डीएसपी अभिनव और उनकी टीम द्वारा आरोपियों की धरपकड़ के लिये ओड़िसा के सुन्दरगढ और झारखंड के सिमडेगा में दबिश दिया गया और आरोपी रूपेश यादव निवासी लस्सीअम्बा थाना तपकरा जशपुर को पकड़ा गया ।

आरोपी रूपेश यादव ने बताया कि उसने अपने दोस्त लोकेश यादव, दीपू यादव, राजू यादव के साथ मिलकर 22 जून को घरघोडा के साहू होटल में बैठकर चारों योजना बनाये कि सरिया वाला ट्रक कोई भी गुजरेगा को उसे लूटपाट कर ले जायेंगें और पूरी प्लानिंग के साथ घटना को अंजाम दिये । लूटा हुआ 25 टन सरिया को ग्राम बनडेगा में पूर्व से तैयारी में रहे उनके मोम्मद मिस्टर जिन्हा खान, द्वारा लूटे गये सरिया को ट्रेक्टर से खाली करवाकर तलसरा उडीसा के छड, सीमेंट हार्डवेयर का व्यवसायी गणेश गुप्ता को 6,50,000 रू में सरिया को बेच दिये । उक्त सरिया को उसके घर मे रखा मिला जिसे विधिवत जप्ती करते हुये थाना लाया गया । प्रकरण में साक्ष्य अनुरूप धारा 395, 397, 365,120B,412, आर्म्स एक्ट 25, 27 आईपीसी जोडा गया है ।

अबतक गिप्तार किये गये आरोपी –
01- रूपेश यादव पिता खीरोधर यादव उम्र 23 वर्ष ग्राम मकरीबंधा थाना तपकरा जिला जशपुर
02- मोहम्मद मिस्टर जिन्हा पिता शेख जमील हुसैन उम्र 32 साकिन बनडेगा थाना तलतरा सुन्दरगढ
03- गणेश गुप्ता पिता गौरी शंकर गुप्ता निवासी सागबहाल थाना थाना तलतरा सुन्दरगढ़

जप्त मशरूका –

(1) लगभग 21 टन सरिया मारूति टीएमटी, कीमती 18 लाख ।
(2) मारूति अल्टो कार क्रमांक JH 01 BV 3739 काला कलर, कीमती 06 लाख ।
(3) ट्रेक्टर, कीमती 06 लाख रूपये ।
(4) दो बाइक कीमती 01 लाख रूपये ।
(5) 03 नग मोबाईल, कीमती 45 हजार रूपये ।
(6) नकदी रकम 5 हजार रूपये ।
कुल जुमला – लगभग 31 लाख रूपये ।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu July 16, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कृषकों के केसीसी प्रकरण में लाए तेजी-एडीएम
Next Article मुख्यमंत्री कन्या विवाह: 45 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
दो लाख की मदद या जवाबदेही से बचने की कोशिश? मीना बाजार हादसे ने खड़े किए सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
संस्कृति के रंगों में रंगा रायगढ़, यादव महासभा की महिला शक्ति ने रचा गरबा का ऐतिहासिक उत्सव
CHHATTISGARH RAIGARH October 21, 2026
खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya October 20, 2026

Popular Post

ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya
दो लाख की मदद या जवाबदेही से बचने की कोशिश? मीना बाजार हादसे ने खड़े किए सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
संस्कृति के रंगों में रंगा रायगढ़, यादव महासभा की महिला शक्ति ने रचा गरबा का ऐतिहासिक उत्सव
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?