Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम बकरकट्टा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
विजयादशमी पर रक्षित केंद्र सक्ती में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना
Uncategorized
तीन दिन से लापता फौजी का नाले में मिला शव, डभरा के चक्रधारी मंदिर के पास मिलने से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH sakti
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम बकरकट्टा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu July 13, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

खैरागढ़ 13 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा के निर्देशन में विकासखंड छुईखदान के सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत बकरकट्टा में आज जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का शुभारंभ सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर की गई। विकासखंड छुईखदान अंतर्गत ग्राम बकरकट्टा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 253 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमे 36 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया तथा शेष आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण किया जायेगा। शिविर स्थल पर सभी विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों में संचालित जनहितकारी योजनाओं की बारी-बारी से जानकारी दी गई जिससे आमजन लाभान्वित हुवे।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड एवं सिकल सेल कार्ड का वितरण किया गया। इसी प्रकार उद्यानिकी विभाग द्वारा हाइब्रिड सब्जी बीज का वितरण किया।
जिला स्तरीय शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पीवीटीजी हितग्राहियों को मनरेगा योजना से भूमि सुधार कार्य का स्वीकृति आदेश एवं एक-एक पौधा का वितरण किया गया। खाद्य विभाग के द्वारा राशन कार्ड तथा राजस्व विभाग द्वारा जाति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। जिला स्तरीय शिविर में बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुवे।
कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा ने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर शासन की महती कार्यक्रम है, जिसमें अधिकारी स्वयं पंहुचकर जनता की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निराकरण करने का प्रयास करते है। उन्होंने कहा की कई बार आम नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर जिला कार्यालयों में भी जाते है तब अधिकारी अपने कार्यों में व्यस्त व अवकाश में रहने के कारण नहीं मिल पाते। यह एक अच्छा अवसर है, शिविर के मध्यम से अपनी समस्त मांगो और समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा की तात्कालिक निराकरण हो सकने वाले आवेदनों का तत्काल निराकरण किया जाता है। कुछ आवेदनों का शासन की प्रक्रियाओं का पालन करते हुए निराकरण किया जाता है।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह ने अपने संबोधन में कहा की कोई भी समस्या होने पर लोगों को बार-बार खैरागढ़ या छुईखदान जाना पड़ता था, जिससे कि लोगों को बहुत परेशानियां होती थी। इसीलिए जिले के दोनों विकासखंड में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों को शिविर स्थल पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर शासन की विभन्न योजनाओं का लाभ उठाने कहा। साथ ही शिविर स्थल पर उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों से आमजन को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित कराने कहा। पूर्व विधायक श्री कोमल जंघेल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सरकार की सोच है कि राज्य में रहने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का निराकरण शिविर के मध्यम से किया जाए। जन समस्या निवारण शिविर में प्रशासन के आला अधिकारियों तथा मैदानी अमले के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा आम जनता के बीच पहुँचकर उनके माँगों एवं समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने का बहुत ही कारगर माध्यम है। शिविर में जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और हितग्राहियों को मिल रहे लाभ के संबंध में का जानकारी ली। अपर कलेक्टर श्री प्रेम कुमार पटेल ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया।
जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में आज राजस्व, पशु चिकित्सा, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, स्वास्थ्य, आयुष विभाग, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, श्रम, जल संसाधन, बैंकर्स, आबकारी, सहकारिता, आदिम जाति कल्याण, खाद्य नागरिक आपूर्ति, लोक निर्माण विभाग , विद्युत, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई और विभागीय योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। पुलिस अधिक्षक श्री त्रिलोक बंसल, डीएफओ श्री आलोक तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेंद्र ठाकुर, एसडीएम छुईखदान-गंडई सुश्री रेणुका रात्रे, जिला पंचायत सभापति राजनंदगांव श्री घम्मन साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष छुईखदान श्रीमती नीना विनोद ताम्रकार, पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष छुईखदान श्री खम्हन ताम्रकार, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu July 13, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article पुष्पा के हौंसलों को मिली उड़ान, लखपति दीदी बनने का सपना हुआ साकार
Next Article कलेक्टर ने किया भैरमगढ़ ब्लॉक का औचक निरीक्षण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya October 20, 2026
विजयादशमी पर रक्षित केंद्र सक्ती में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना
Uncategorized October 20, 2026
तीन दिन से लापता फौजी का नाले में मिला शव, डभरा के चक्रधारी मंदिर के पास मिलने से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH sakti October 20, 2026
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
विजयादशमी पर रक्षित केंद्र सक्ती में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना
Uncategorized
तीन दिन से लापता फौजी का नाले में मिला शव, डभरा के चक्रधारी मंदिर के पास मिलने से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH sakti
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?