रायगढ़ । कल कोतवाली पुलिस ने दीनदयाल कॉलोनी के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है जिनसे मकान से चुराई गैस सिलेंडर, इंडक्शन हीटर, मिक्सर ग्राइंडर इत्यादि की जप्ती की गई है । चोरी को लेकर थाना कोतवाली में दिनांक 10/07/2024 को लखन लाल पटेल (उम्र 43 वर्ष) निवासी ग्राम अमलीडीहा थाना कोतरारोड़ वर्तमान निवास वार्ड नंबर 6 दीनदयाल कॉलोनी रायगढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि 9 जुलाई के दोपहर घर का ताला बंद कर परिवार सहित गांव अमलीडीहा गया हुआ था । दूसरे दिन सुबह घर आए तो देखे घर के सामने के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था । घर अंदर जाकर देखें तो घर के सारे सामान बिखरे पड़े थे । घर के रसोई कमरे में रखा एचपी गैस सिलेंडर, बजाज कंपनी का मिक्सी, हैवेल्स कंपनी का इंडक्शन हीटर और करीब 75 बोरी एचएमटी चावल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था । थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 431/ 2024 धारा 331, 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । माल मुल्जिम पतासाजी दौरान कल मुखबीर सूचना पर दीनदयाल कॉलोनी के नेशनल दास महंत और पिंटू उर्फ प्रकाश यादव को चोरी का सामान बेचने के लिए ग्राहक तलाश करते समय कोतवाली पुलिस की पेट्रोलिंग ने पकड़ा । दोनों से कडाई से पूछताछ करने पर 9 जुलाई के दरमियानी रात सूने मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, मिक्सी, इंडक्शन और चावल बोरी को चोरी कर सामान को आपस में बांट लेना बताए । पुलिस ने आरोपी नेशनल दास महंत पिता कपिल दास महंत उम्र 29 साल एवं पिंटू उर्फ प्रकाश यादव पिता भोलू सिंह यादव उम्र 33 साल दोनों निवासी दीनदयाल कॉलोनी थाना कोतवाली रायगढ़ के मेमोरेंडम पर चोरी का सारा सामान- गैस सिलेंडर, चावल, मिक्सी, इंडक्शन कुल कीमत करीब 14,500 रूपये को बरामद कर जप्त किया गया है । आरोपियों को नकबजनी के अपराध में कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है ।
सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
