Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: डेंगू के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु विशेष अभियान के तहत सोर्स रिडक्शन एवं लार्वा सर्वे का किया जा रहा कार्य
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya
दो लाख की मदद या जवाबदेही से बचने की कोशिश? मीना बाजार हादसे ने खड़े किए सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
संस्कृति के रंगों में रंगा रायगढ़, यादव महासभा की महिला शक्ति ने रचा गरबा का ऐतिहासिक उत्सव
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

डेंगू के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु विशेष अभियान के तहत सोर्स रिडक्शन एवं लार्वा सर्वे का किया जा रहा कार्य

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu July 5, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़, 5 जुलाई 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारीडॉ. बी.के. चन्द्रवशी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत रायगढ़ के शहरी क्षेत्रों के समस्त 48 वार्डों में डेंगू के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु विशेष अभियान के तहत सोर्स रिडक्शन एवं लार्वा सर्वे का कार्य किया जा रहा है, ताकि समय रहते डेंगू को पूर्ण रूप से खत्म किया जा सके।
विगत वर्ष के हॉटस्पॉट एरिया के साथ-साथ उस स्थानों में जहां मच्छरों के पनपने के संभावना अधिक रहती है वहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकरियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं मितानिन के सहयोग से स्त्रोत नियंत्रण गतिविधि करने हेतु टीम का गठन किया गया है। पिछले वर्ष के हॉट स्पॉट एरिया व पिछले साल के डेंगू मरीजों के आसपास के 50-50 घरों में सोर्स रिडक्शन एवं लार्वा सर्वे का कार्य भी किया जा रहा है। आज जिले से जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा एवं शहरी कार्यक्रम प्रबंधक श्री पीडी बस्तिया द्वारा शहरी क्षेत्र-लालटंकी, बीड़ पारा, गौशाला पारा, पुलिस लाईन एवं ढिमरापुर चौंक आदि क्षेत्रों में चल रहे सोर्स रिडक्शन कार्य का निरीक्षण किया गया जिसमें निरीक्षण के दौरान उपस्थित कर्मचारियों को दिये गये निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देशन देने के साथ-साथ पाये जाने वाले कन्टेनरों को खाली करवाया गया। उक्त टीम के सदस्यों द्वारा कुलर में अधिक समय तक रखे हुए पानी का निष्कासन, गमले, टायर, नारियल खोल इत्यादि में ठहरे हुए पानी को खाली किया जा रहा है। नाली में जमे हुए पानीं में टेमिफास या जला हुआ मोबिल डाला जा रहा है जिससे मच्छर और न पनप पाये। साथ ही साथ लोगों में जागरूकता लाने हेतु प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रत्येक वार्डो में डेंगू से संबंधित नारा लेखन का कार्य किया जा रहा है। आम जनता को रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने हेतु सलाह दी जा रही है। डेंगू बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी अस्पताल में तत्काल खून की जांच करने हेतु लोगों को समझाईश दी जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चन्द्रवशी द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि उक्त अभियान में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें ताकि रायगढ़ जिले को डेंगू मुक्त किया जा सके।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu July 5, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article फिटनेस है स्वास्थ्य का मूलमंत्र, मन लगाकर खेले-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Next Article प्लेसमेंट कैम्प 8 जुलाई को, 125 पदों पर होगी भर्ती

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
दो लाख की मदद या जवाबदेही से बचने की कोशिश? मीना बाजार हादसे ने खड़े किए सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
संस्कृति के रंगों में रंगा रायगढ़, यादव महासभा की महिला शक्ति ने रचा गरबा का ऐतिहासिक उत्सव
CHHATTISGARH RAIGARH October 21, 2026
खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya October 20, 2026

Popular Post

ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya
दो लाख की मदद या जवाबदेही से बचने की कोशिश? मीना बाजार हादसे ने खड़े किए सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
संस्कृति के रंगों में रंगा रायगढ़, यादव महासभा की महिला शक्ति ने रचा गरबा का ऐतिहासिक उत्सव
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?