बेमेतरा 12 जून 2024:- जिला कौशल विकास प्राधिकरण एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बेमेतरा के सामंजस्य से युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से दिनांक 14 जून 2024 दिन शुक्रवार समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक कोबिया चौक के पास डी.पी.आर.सी. भवन बेमेतरा में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजक न्यूट्रीनिटी क्रॉप केयर प्रा. लिमिटेड बिलासपुर द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती किया जाना है | इसके अंतर्गत सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव के 36 पद, ग्रुप लीडर के 02 पद व टीम लीडर के 01 पद शामिल हैं | रोजगार मेला में भाग लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्र व सभी दस्तावेजो के फोटोकॉपी एवं 02 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ स्वयं उपस्थित होकर रोजगार मेला का लाभ ले सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए 9407647642 इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं |
14 जून को होगा डीपीआरसी भवन में होगा जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजन
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
