सक्ती 05 जून 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत जिले में मतदान और मतगणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होने पर जिले के सभी नागरिकों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों, सुरक्षा बलों और निर्वाचन कार्य के लिए लगे जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। कलेक्टर श्री तोपनो ने कहा कि सभी के सहयोग से लोकसभा निर्वाचन 2024 निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सभी ने टीम भावना से जवाबदारीपूर्वक निर्वाचन कार्य में भागीदारी दी। उन्होंने कहा कि 7 मई 2024 को जिले के मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शांतिपूर्ण मतदान कराने में भी सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे जिले के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और लगन के साथ निर्वाचन कार्य पूरा किया है।
कलेक्टर ने सफलतापूर्वक निर्वाचन संपन्न होने पर सभी को दिया धन्यवाद
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
