रायगढ़ । अवैध शराब पर खरसिया पुलिस की कार्यवाही को देखते हुए थाना प्रभारी व विवेचकगण को अवैध शराब की सूचनाएं प्राप्त हो रही है । इसी कड़ी में कल दिनांक 31.05.2024 को थाना खरसिया की महिला प्रधान आरक्षक सरोजनी राठौर को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम आमाडोल का मोहन लाल पटैल नाम का व्यक्ति पैदल थैले में शराब रखकर छोटे देवगांव की ओर आ रहा है । पुलिस ने आमाडोल में रोड़ पर घेराबंदी कर संदेही युवक को पकड़ा जिसने अपना नाम मोहनलाल पटैल पिता संतोष कुमार पटैल उम्र 26 वर्ष निवासी छोटे देवगांव हाल मुकाम आमाडोल का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से पुलिस ने चार नग 05-05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन में 20 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹3,000* मिला, जिसकी विधिवत जप्ती की गई तथा आरोपी के कृत्य थाना खरसिया में धारा 34 (2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्रवाई में महिला प्रधान आरक्षक सरोजनी राठौर, आरक्षक सत्यनारायण सिदार, अशोक कंवर और योगेन्द्र सिदार शामिल थे ।
20 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्ता
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
