Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: 4 जून को मतगणना, तैयारियां अंतिम चरण में, कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर ने एस.पी.सहित किया केआईटी का निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

4 जून को मतगणना, तैयारियां अंतिम चरण में, कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर ने एस.पी.सहित किया केआईटी का निरीक्षण

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu June 1, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

रायगढ़, 1 जून 2024/ लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए 4 जून को मतगणना होनी है। रायगढ़ जिले की विधानसभाओं की मतगणना केआईटी गढ़उमरिया रायगढ़ में होगी। जहां तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्री कार्तिकेया गोयल एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने आज केआईटी का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया व जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय एवं एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम भी इस दौरान साथ रहे।
कलेक्टर श्री गोयल ने तेज गर्मी को देखते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी मतगणना कक्ष में पर्याप्त संख्या में विंडो कूलर लगाने, साथ ही पीने के पानी और ओआरएस, शरबत इत्यादि की व्यवस्था करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने शौचालय की साफ -सफाई और पानी की लगातार आपूर्ति के लिए निर्देशित किया। इसके लिए पर्याप्त संख्या में मैन पावर लगाने के निर्देश आयुक्त नगर निगम व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए। पार्किंग स्थल में भी नल से पानी सप्लाई के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री गोयल ने परिसर में गणना में लगे अधिकारी-कर्मचारियों, अभ्यर्थियों व गणन अभिकर्ताओं के प्रवेश के लिए निर्धारित मार्गों में सुरक्षा जांच व बेरीकेडिंग सहित जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। पोस्टल बैलेट के गणना के लिए कक्ष में प्रवेश हेतु अलग से मार्ग निर्धारित किया गया है, वहां भी सारी व्यवस्थाएं पूरी करने के लिए कहा। कलेक्टर श्री गोयल ने कर्मचारियों को समय से उपस्थित होकर अपना स्थान ग्रहण कर लेने के लिए निर्देशित किया। स्ट्रॉन्ग रूम से काउंटिंग रूम तक ईवीएम की आवाजाही के लिए समुचित संख्या में लोगों की ड्यूटी लगाने और सभी के पास जारी करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम से काउंटिंग हाल तक सीसीटीवी से पूरा कवरेज होना है। इसके साथ ही कंट्रोल रूम में परिणामों और रिपोर्ट तैयार करने के लिए आवश्यक तैयारी 02 जून तक पूरी करने के निर्देश दिए। वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के लिए निर्देशित किया।
इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री सुनील चंद्रवंशी, एसडीएम रायगढ़ श्री प्रवीण तिवारी, ईई पीडब्ल्यूडी श्री अमित कश्यप, खाद्य अधिकारी श्री चितरंजन सिंह, तहसीलदार श्री लोमस मिरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
4 जून को सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट और 8.30 बजे से ईवीएम से गणना होगी शुरू
रायगढ़ के चारों विधानसभाओं लैलूंगा, रायगढ़, खरसिया, धरमजयगढ़ की मतगणना केआईटी, गढ़उमरिया में होगी। प्रात: 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती एवं प्रात: 8.30 बजे से ईवीएम से मतगणना प्रारंभ होगी। सभी चारों विधानसभा में ईवीएम की काउंटिंग के लिए 14-14 टेबल लगाए गए हैं। इसी प्रकार पूरे संसदीय क्षेत्र के डाक मत पत्रों, ईटीपीबीएस गणना हेतु केआईटी में अलग कक्ष में 10 टेबल की व्यवस्था की गई है। मतगणना के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर उनको प्रथम प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 03 जून को प्रात: 11 बजे से केंद्रीय विद्यालय रायगढ़ में ईवीएम मतगणना दलों का द्वितीय प्रशिक्षण होगा। इसी तरह पोस्टल बैलट मतगणना दलों का द्वितीय प्रशिक्षण सृजन सभाकक्ष में 03 जून को अपरान्ह 3 बजे से होगा। मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था तीन लेयर में होगी। केआईटी भवन के 100 मीटर के दायरे में कोई वाहन आने की अनुमति नहीं होगी। बाहरी लेयर की सुरक्षा जि़ला पुलिस के हवाले रहेगी। मतगणना कक्ष के ठीक बाहर और मध्यवर्ती प्रवेश द्वार की सुरक्षा व्यवस्था केंद्रीय पुलिस बलों की जि़म्मेदारी होगी। मतगणना कक्ष में केवल प्रवेश पासधारी अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश कर सकते हैं। मतगणना कक्ष में मोबाइल, स्मार्ट वॉच, कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, माचिस, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट लाना सख्त वर्जित रहेगा। कलेक्टर श्री गोयल द्वारा आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने हेतु पुलिस और केंद्रीय बलों को निर्देशित किया गया है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu June 1, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से भीषण गर्मी में लू एवं हीट वेव से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील
Next Article शराब पीकर वाहन चलाने वाले पर 10000/- रूपये जुर्माना

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 25, 2026
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?