Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए सभी जरूरी एहतियात बरतें- कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
जेएसपीएल यार्ड से लाखों के वेस्ट मटेरियल चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 10 महीने से था फरार
CHHATTISGARH RAIGARH
कान्हा की नटखट अदाएं, राधा का प्यारा रूप, किण्डर वैली स्कूल में बाल लीलाओं से सजी जन्माष्टमी
CHHATTISGARH RAIGARH
जन्माष्टमी पर अनूठी पहल ,धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश
CHHATTISGARH RAIGARH
रामपुर से ऐश्वर्या कॉलोनी तक बदहाली का आलम, धूल-कीचड़ और हादसों के साये में सफर करने को मजबूर लोग
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए सभी जरूरी एहतियात बरतें- कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 31, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

रायगढ़, 31 मई 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने तेज गर्मी और हीट वेव को ध्यान में रखते हुए सभी ऐहतियात बरतने के निर्देश आज समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए। उन्होंने खास तौर पर उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही उद्योगों में 11 बजे से 3 बजे तक कोल और फ्लाई ऐश डिस्पैच न करने के निर्देश दिए। उन्होंने इंडस्ट्रियल सेफ्टी, खनिज व पर्यावरण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में संचालित उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों के साथ लोडिंग-अनलोडिंग के लिए आने वाले ट्रकों के स्टाफ के लिए छायायुक्त बैठने की जगह, पीने का पानी, कूलर इत्यादि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसमें कहीं भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
कलेक्टर श्री गोयल ने इसके साथ ही जिले में विस्फोटक के भंडारण के बारे में जानकारी ली। रिहायशी इलाकों में भंडारण की अनुमति नहीं है, सभी एसडीएम इसकी जांच करवा लें। कहीं पर भी अवैध भंडारण होने पर सख्त कार्यवाही करें। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कहा कि तेज गर्मी के कारण सभी अस्पतालों में उपकरण पूरी क्षमता से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कहीं किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने इसे ध्यान में रखते हुए सभी अस्पतालों का इलेक्ट्रिकल और फायर ऑडिट जरूर हो। उन्होंने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि अस्पताल संचालकों को इस संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दें। इसी के साथ माल, शॉपिंग व ऑफिस कॉम्प्लेक्स सहित अन्य बड़े भवनों के भी फायर और इलेक्ट्रिकल ऑडिट के लिए भी उन्होंने निर्देशित किया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को इसका निरीक्षण करने के लिए निर्देशित भी किया। बिजली और पीएचई विभाग को फील्ड स्टाफ को अलर्ट रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नौतपा के कारण अभी लू का माहौल है। ऐसे में पूरी तरह से सतर्कता बरतना आवश्यक है। उन्होंने जरूरतमंद लोगों के लिए रैन बसेरा को नि:शुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जिससे लोगों को इस भीषण गर्मी में आश्रय मिल सके।
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने समय-सीमा की बैठक में तहसीलवार लंबित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों से कहा कि अब समय-सीमा में प्रकरणों को निराकृत करें। उन्होंने निर्माण विभागों से बजट में शामिल कार्यों की जानकारी ली। जिससे आचार संहिता की समाप्ति उपरांत उन कार्यों में प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। मानसून में जिले में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर भी कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने सभी संबंधित विभागों से जानकारी ली। उन्होंने लक्ष्य अनुसार पौधे तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उद्योग परिसर में वृक्षारोपण के लिए कार्ययोजना बनाने के लिए पर्यावरण विभाग को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री गोयल ने पंचायतों में शासकीय भूमि में जो मोबाइल टावर स्थापित किए गए हैं उनके संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह पंचायत के लिए आय का स्त्रोत बन सकता है।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मण्डावी, डीएफओ धरमजयगढ़ श्री अभिषेक जोगावत, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
खाद बीज के उठाव की बढ़ाएं गति
कलेक्टर श्री गोयल ने जिले में खाद बीज उठाव की तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने लैलूंगा और धरमजयगढ़ में कम उठाव को लेकर वहां के आरएईओ को फील्ड में किसानों को खाद बीज के उठाव के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डीएमओ नान और उप संचालक कृषि को इसकी लगातार मॉनिटरिंग करने और जिन समितियों में औसत से कम उठाव हुआ है वहां विशेष रूप से फोकस करने के लिए कहा।
स्वास्थ्य विभाग को निर्देश, लोगों को मुहैय्या कराएं ओआरएस, अस्पतालों में रखें पर्याप्त स्टॉक
कलेक्टर श्री गोयल ने सीएमएचओ डॉ चंद्रवंशी को निर्देश देते हुए कहा कि आम लोगों को ओआरएस उपलब्ध करवाएं। इसके लिए पीएचसी, सीएचसी व शासकीय अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में ओआरएस का स्टॉक रखने के निर्देश उन्होंने दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने आमजन हेतु पेयजल के लिए जितने भी प्यायु चलाए जा रहे हैं वहां भी ओआरएस प्रदान करने के लिए कहा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu May 31, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कलेक्टर ने लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना के संबंध में राजनीतिक दलों की ली बैठक
Next Article भीषण गर्मी में उद्योग कर्मियों व श्रमिकों के राहत हेतु जरूरी व्यवस्थाएं करने सभी उद्योग प्रबंधन को कलेक्टर गोयल ने दिए सख्त निर्देश

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 4, 2026
जेएसपीएल यार्ड से लाखों के वेस्ट मटेरियल चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 10 महीने से था फरार
CHHATTISGARH RAIGARH September 4, 2026
कान्हा की नटखट अदाएं, राधा का प्यारा रूप, किण्डर वैली स्कूल में बाल लीलाओं से सजी जन्माष्टमी
CHHATTISGARH RAIGARH September 4, 2026
जन्माष्टमी पर अनूठी पहल ,धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश
CHHATTISGARH RAIGARH September 3, 2026
रामपुर से ऐश्वर्या कॉलोनी तक बदहाली का आलम, धूल-कीचड़ और हादसों के साये में सफर करने को मजबूर लोग
CHHATTISGARH RAIGARH September 3, 2026

Popular Post

रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?