रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर जूटमिल पुलिस द्वारा क्षेत्र से 18 मई को लापता हुई नाबालिक बालिका को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जाकर वापस रायगढ़ लाया गया है । दिनांक 19/05/2024 को बालिका के चचेरे भाई ने थाना जूटमिल में बालिका के गुम होने के संबंध में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया और बताया कि उसकी बहन 18 मई को घर से स्कूल फॉर्म भरने जा रही हूं कहकर निकली और घर वापस नहीं आई जिसे अपने नाते-रिश्तेदार, जान पहचान के यहां पता किये, पता नहीं चला । जूटमिल पुलिस द्वारा मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 234/2024 धारा 363 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर बालिका के सहेलियों से पूछताछ किया गया तथा बालिका के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जिसमें बालिका के अजीत कुमार निषाद निवासी लोहंदी, थाना करछना जिला प्रयागराज के निरंतर संपर्क में होने की जानकारी प्राप्त हुई । तत्काल पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर थाना जूटमिल की टीम बालिका को लेने उत्तरप्रदेश रवाना हुई । जहां बालिका को संदेही युवक अमित कुमार निषाद के मकान से दस्तयाब कर रायगढ़ लाया गया । बालिका का महिला अधिकारी से कथन कराने पर बालिका बताई कि उसने एक फन ऐप डाउनलोड किया था, उस फन ऐप के जरिए वो एक व्हाट्सएप चैट ग्रुप में जुड़ी जिसमें कई लड़के लड़कियां जुड़े थे । उसी ग्रुप में अजीत निषाद भी था , चैटिंग के दौरान दोनों अपना नंबर शेयर कर एक दूसरे से बात करने लगे । इसी बीच अजीत ने लड़की को शादी का प्रलोभन देकर अपने गांव बुलाया जिसके बहकावे में आकर 18 मई को बालिका बस से वाराणसी तक गई, वाराणसी से अजीत उसे अपने घर ले गया और अपने मकान में रखकर शारीरिक शोषण किया । बालिका और आरोपी का मेडिकल कराकर प्रकरण में धारा 366, 376(2)(ढ) आईपीसी 6 पॉक्सो एक्ट विस्तारित कर *आरोपी अजीत कुमार निषाद पिता बृजमोहन निषाद उम्र 23 साल निवासी लोहंडी खालेकापुर थाना करछना जिला प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)* को गिरफ्तार कर रिमांड बाद जेल भेजा गया है । संपूर्ण कार्यवाही में थाना जूटमिल के उप निरीक्षक अमृत लाल साहू, प्रधान आरक्षक खीरेन्द्र जलतारे एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।
लापता बालिका को प्रयागराज से लाई रायगढ़ लायी पुलिस टीम, बालिका को भगा ले जाने वाले आरोपी पोक्सो एक्ट में गया जेल
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
