Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सारंगढ़ में हुआ जिला स्तरीय सम्मान समारोह 2024
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
जेएसपीएल यार्ड से लाखों के वेस्ट मटेरियल चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 10 महीने से था फरार
CHHATTISGARH RAIGARH
कान्हा की नटखट अदाएं, राधा का प्यारा रूप, किण्डर वैली स्कूल में बाल लीलाओं से सजी जन्माष्टमी
CHHATTISGARH RAIGARH
जन्माष्टमी पर अनूठी पहल ,धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश
CHHATTISGARH RAIGARH
रामपुर से ऐश्वर्या कॉलोनी तक बदहाली का आलम, धूल-कीचड़ और हादसों के साये में सफर करने को मजबूर लोग
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

सारंगढ़ में हुआ जिला स्तरीय सम्मान समारोह 2024

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 30, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 30 मई 2024/कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू के मुख्य आतिथ्य में जिले के शासकीय और निजी स्कूलों के कक्षा दसवी और बारहवी के सीजी और सीबीएसई कोर्स के टॉपर बच्चों का जिला स्तरीय सम्मान समारोह 2024 का आयोजन सारंगढ़ में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने सभी प्रतिभावान टॉपर बच्चों को क्रमवार सम्मानित किया और सामूहिक रूप से सभी टॉपर बच्चों के साथ सामूहिक छायाचित्र लिया गया। इस अवसर पर सभी बच्चों ने आईएएस, डॉक्टर, इनकम टैक्स अधिकारी, शिक्षक बनने की इच्छा बताई और जिज्ञासा के प्रश्न पूछे गए जिसमें बच्चों ने सिविल सेवा की तैयारी के लिए सवाल किए। इसमें एक बालिका ने बारहवीं के 3-4 साल बाद कैरियर और शादी दोनों का एक साथ समय अवधि में अवसर आता है तब क्या करना चाहिए। इन सभी के जवाब अधिकारियों ने क्रमशः दिए। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों, टॉपर बच्चों और उनके अभिभावकों ने दोपहर का भोजन किए।
छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 2009 बैच के आईएएस एवं कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने कहा कि दसवीं और बारहवीं में अच्छे स्थान पाने के लिए बधाई। इनके साथ-साथ अभिभावक, माता पिता और शिक्षक को भी बधाई। टॉप करने वाले स्कूल के प्रबंधन को भी बधाई। कक्षा 9 से कैरियर की फील्ड के हिसाब से तैयारी करना शुरू कर देना चाहिए। कैरियर का चयन विधार्थी के स्वयं का है। कैरियर चयन का निर्णय बच्चे का होना चाहिए। शिक्षक को ऐसे बच्चों के गाईड करना चाहिए। किसी भी पोस्ट के लिए संघर्ष (कंपीटिशन) तो हमेशा करना होगा। स्कूल की पढ़ाई जानने के लिए है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के समय पहली से बारहवीं तक सभी विषय को अच्छे से पढ़नी चाहिए। बेस मजबूत बनाना होगा। कंपीटिशन परीक्षा के लिए बार-बार किसी टॉपिक को अच्छे से पढ़ना चाहिए। आजकल वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होते हैं। किसी भी वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए उत्तर खोजने की जरूरत नहीं होना चाहिए। उसके लिए पहले से पढ़े हुए को उत्तर याद होना चाहिए। यूपीएससी से आईएएस, आईपीएस और अन्य रेलवे, रेवेन्यू के अधिकारी चयनित होते हैं। आईएफएस से डीएफओ चयनित होते हैं। कैरियर निर्माण के लिए शादी अवरोध नहीं है, शादी के बाद भी महिलाएं सिविल सेवा में चयनित हुई हैं।
यूपीएससी से 2020 में ऑल इंडिया 67 रैंक के आईएएस और अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़ श्री वासु जैन ने बच्चों को कहा कि जहां तक हो सके मोबाइल के सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टा, व्हाटसअप, यूटयूब) का उपयोग कम से कम करें। अनुशासन में रहकर पढ़ाई के लिए दिनचर्या बनाएं। नियमित रूप से अखबार पढ़ने का आदत बनाएं। साथ ही अपने शरीर के स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से खेल से स्वस्थ रहें। अभी जिस स्कूल और कॉलेज में पढ़ने जा रहे हैं उसके कोर्स को ध्यान से पढ़िए उसके बाद सिविल सेवा की तैयारी करें।
सिविल सेवा की तैयारी के संबंध में यूपीएससी से 201 8 बैच के आईपीएस और एसपी श्री पुष्कर शर्मा ने कहा कि सिविल सेवा की तैयारी के लिए तीन-चार लगता है। सिलेबस इतना बड़ा है कि एक साल में तैयारी करना मुश्किल है। स्कूल की फांउडेशन स्ट्रांग रहेगा तब अच्छा होगा। जब हम टॉपर रहते हैं तो कॉन्फीडेंस आता है। बारहवीं और कॉलेज की पढ़ाई अच्छे से करे लें। बारहवीं के बाद ग्रेजुएशन कोर्स के समय तैयारी के लिए सही समय है। आजकल प्राइवेट क्षेत्र में भी कई पद हैं। यदि आप मेहनती हैं तो रोजगार उपलब्ध होगा। माता-पिता (पेरेंटस) बालिकाओं के शादी के लिए परेशान न हो। उनको बालिकाओं के पढ़ाई और कैरियर पर ध्यान देना चाहिए।
परियोजना निदेशक श्री हरिशंकर चौहान ने कहा कि टॉपर बच्चों के अधिकारी का उनका पद खाली रहता है। उसके लिए कैरियर का प्लान-बी की जरूरत नहीं है। लड़कों से ज्यादा कैरियर बनाने की जरूरत लड़कियों को है। दसवीं उत्तीर्ण करने के बाद ग्यारहवी में कौन सा विषय लेकर पढ़ाई करें। यह समस्या बच्चों को रहता है। इसके लिए चाहिए कि वे अपने रूचि और आवश्यकता के अनुसार कोर्स का चयन करें। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.एन. भगत, बीईओ श्री नरेश चौहान, श्री रेशम लाल कोसले, श्री सत्यनारायण साहू, एबीईओ श्री मुकेश कुर्रे, श्री किशोर पटेल, प्राचार्य श्री सुदीप्त प्रधान, सारबिला अकादमी के समन्वयक श्री सत्येन्द्र बसंत सहित बड़ी संख्या में टॉपर बच्चों के माता-पिता अभिभावक उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu May 30, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article ’’अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन @ 2047’’ डॉक्यूमेंट तैयार करने वर्किंग ग्रुप के अधिकारियों की बैठक
Next Article धूप से बचने राहगीर निःशुल्क रूक सकते हैं रैन बसेरा में

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 4, 2026
जेएसपीएल यार्ड से लाखों के वेस्ट मटेरियल चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 10 महीने से था फरार
CHHATTISGARH RAIGARH September 4, 2026
कान्हा की नटखट अदाएं, राधा का प्यारा रूप, किण्डर वैली स्कूल में बाल लीलाओं से सजी जन्माष्टमी
CHHATTISGARH RAIGARH September 4, 2026
जन्माष्टमी पर अनूठी पहल ,धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश
CHHATTISGARH RAIGARH September 3, 2026
रामपुर से ऐश्वर्या कॉलोनी तक बदहाली का आलम, धूल-कीचड़ और हादसों के साये में सफर करने को मजबूर लोग
CHHATTISGARH RAIGARH September 3, 2026

Popular Post

रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?