कोरबा 29 मई 2024/ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज मास्टर ट्रेनर डॉ. एम. एम. जोशी ने निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों को गणना के पश्चात् वीवीपैट मशीनों एवं प्रपत्रों की सिलिंग का प्रशिक्षण दिया। डॉ. जोशी ने बताया कि वीवीपैट मशीनों के साइड में लगे एड्रेस टैगों को सावधानी से काटें। इसके पश्चात् वीवीपैट की समस्त पर्चियां निकालकर काले लिफाफे में रखे जाएं। प्रत्येक मतदान केंद्र के वीवीपैट मशीन की सारी पर्चियां काले लिफाफे में रखीं जाएं तथा लिफाफे को अच्छे से सील बंद करें। उन्होंने बताया कि सिलिंग का कार्य दो टीमें करेंगी जिसमें एक टीम वीवीपैट मशीनों को सील करेंगी व दूसरी टीम के द्वारा प्रपत्रों की सीलिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि गणना के पश्चात् वीवीपैट मशीनों से सावधानी पूर्वक बैटरी निकाली जाए तथा वीवीपैट मशीनों को सील किया जाए। इसके साथ ही सी.यू. को भी सील किया जाए। निर्वाचन संबंधी चार महत्वपूर्ण प्रपत्र – ईवीएम पेपर्स, स्क्रूटनी लिफाफे, परिणियत लिफाफे, अपरिणियत लिफाफे को सावधानी पूर्वक सील कर सुरक्षित रखा जाए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग, एसडीएम श्री श्रीकांत वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज बंजारे, डिप्टी कलेक्टर एवं श्री विकास चौधरी व श्री तुलाराम भारद्वाज सहित नायब तहसीलदार, एएसएलआर, पटवारी, कोटवार आदि उपस्थित थे।
अधिकारी-कर्मचारियों को वीवीपैट मशीन एवं प्रपत्रों के सीलिंग का दिया गया प्रशिक्षण
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
