Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: समर कैम्प: छात्रों की बेहतर भविष्य निर्माण के लिए कैरियर मार्गदर्शन के तहत ‘उत्कर्ष- भविष्य की उड़ान’ का हुआ आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

समर कैम्प: छात्रों की बेहतर भविष्य निर्माण के लिए कैरियर मार्गदर्शन के तहत ‘उत्कर्ष- भविष्य की उड़ान’ का हुआ आयोजन

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 25, 2024 CHHATTISGARH
Share
7 Min Read

रायगढ़, 25 मई 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जिले में आयोजित समर कैम्प के दौरान आज नगर निगम ऑडिटोरियम में छात्रों की बेहतर भविष्य निर्माण के लिए कैरियर मार्गदर्शन कैंप के तहत ‘उत्कर्ष-भविष्य की उड़ान’ का आयोजन किया गया।
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कहा कि कैरियर मार्गदर्शन कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों के कैरियर चुनाव को लेकर शंकाओ को दूर करना है ताकि वे अपना बेहतर कैरियर चुन सके। उन्होंने कहा कि यहां 9 वीं से 12वीं तक विद्यार्थी हैं, जिन्हें इस उम्र में विषय चयन को लेकर कन्फ्यूजन होती हैं। यही समय होता है कि वह अपना लक्ष्य निर्धारण करने के साथ ही एक दूसरा विकल्प तैयार रखें। आप जितना अधिक मेहनत और प्रयास करेंगे उतना ही अपने लक्ष्य के पास होंगे। किसी भी क्षेत्र में जाएं आप देश सेवा ही करेंगे। आज के दौर में सभी क्षेत्र में नौकरी को लेकर काम्पीटिशन है। इसलिए आप भले ही एवरेज स्टूडेंट हो लेकिन आपकी कोशिश एवरेज नहीं होनी चाहिए। इस उम्र में भटकाव की स्थिति बनती है लेकिन आपको कैरियर के प्रति समर्पित होकर आत्मनियंत्रण रखना आवश्यक है। अभी आप जितनी मेहनत करेंगे उतना ही आपका भविष्य सुखमय में होगा।
सिविल सर्विसेज के लिए प्रतिदिन पढ़ाई करना अति आवश्यक है। सभी के पास उतना ही दिमाग होता है, जितना आपके पास है, बस उन्हें आप कितना शार्प करते हैं यह आप पर निर्भर करता है, इसके लिए आपको रेडियो में न्यूज सुने, न्यूज पेपर के संपादकीय पढ़े, अच्छे आर्टिकल पढ़े एवं एनसीआरटी की बुक पढ़े। उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर मेहनत कर सफलता प्राप्त कर देश सेवा में योगदान दे।
सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि आप सपने तो बड़े देख रहे हैं लेकिन आप को अपने ज्ञान के आधार को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी के संबंध जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को बताया कि इसमें अपने बेसिक को स्ट्रांग करें एवं लगातार प्रेक्टिस करें। उन्होंने कहा कि याद रखे किसी भी एग्जाम के लिए सिलेबस के आधार पर ही तैयारी की जाती है, इसके लिए आप पूर्व परीक्षाओं की प्रश्न पेपर की प्रैक्टिस भी कर सकते है। इसमें सफलता पाने के लिए आपकी लगन और मेहनत महत्वपूर्ण हैं।
ओपी जिंदल स्कूल पतरापाली के प्राचार्य श्री आर.के.त्रिवेदी ने कहा कि अपना लक्ष्य बनाना इसलिए जरूरी है ताकि हम यह निर्धारित कर सकें कि हमें क्या करना है। उन्होंने कहा कि सक्सेस स्टोरी के साथ ही फेलियर स्टोरी भी पढऩा जरूरी है ताकि गलतियों से सीखे और बेहतर प्रयास कर सके। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारण के साथ ही सेकेण्ड ऑप्शन भी रखें। प्राचार्य श्री त्रिवेदी ने कहा कि सफलता की कोई परिभाषा नहीं होती। लक्ष्य प्राप्ति के दौरान छोटी-छोटी सफलताएं भी बड़ी मायने रखती है। आपके लक्ष्य के बीच में आपकी गरीबी कभी रोडा नहीं बन सकती है, बस आपको अपनी प्रतिभा दिखानी होगी। इस दौरान उन्होंने मेन्टल, फिजिकल एवं डिजीटल मूल्य के साथ ही विभिन्न कोर्स की जानकारी दी।
सी.ओ.28 सीजी बटालियन कर्नल हेमन्त कुमार झा ने सैन्य सेवा के संबंध में अफसर रैंक एवं जवान भर्ती की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सैन्य सेवा हेतु अफसर भर्ती हेतु एनडीए के माध्यम से साल में दो बार चयन प्रक्रिया आयोजित की जाती है। जिसके माध्यम से युवा सैन्य सेवा में सम्मिलित हो सकते है। मेडिकल कालेज से डॉ.त्रिभुवन साहू ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि इस सेवा में स्वप्रेरित होकर आये तो बेहतर होगा। इसके लिए नीट के माध्यम से प्रवेश ले सकते है। इसके लिए आपको कठिन परिश्रम एवं सतत् प्रयास करना आवश्यक होगा। उन्होंने कहा कि मोबाइल से ज्ञान अर्जित करने से बेहतर है आप पुस्तकों से ज्ञान अर्जित करें। इससे आपको अधिक से अधिक ज्ञान प्राप्त होगा। ईएनटी विशेषज्ञ मेडिकल कालेज डॉ.जया साहू ने कहा कि हर घर में सोचते है कि उनके परिवार में कोई डॉक्टर बने, लेकिन आप में इसके लिए सीखने का जुनून और लक्ष्य के प्रति हट होना जरूरी है। चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में नीट के माध्यम से एमबीबीएस के अलावा और भी क्षेत्र मौजूद है, जहां चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे सकते है। उन्होंने बीडीएस, बी फार्मा, बीपीटी, बीएएमएस, यूनानी, बीएससी नर्सिंग, माइक्रो बायलॉजी जैसे विभिन्न कोर्सों की जानकारी दी, जिसके माध्यम से विद्यार्थी चिकित्सा के क्षेत्र में अपना कैरियर चुन सके। ओपीजेयू तराईमाल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.दिप्ती शुक्ला ने इंजीनियरिंग क्षेत्र के संबंध में बताया कि कैरियर ऑप्शन बहुत है लेकिन हमारे लिए क्या सही है यह आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कैरियर चुनाव के दो आधार होते है जिसमें एक टैलेन्ट दूसरा एजुकेशन बेस्ड होता है। उन्होंने विषय चयन हेतु सेल्फ अस्सिमेन्ट के अनुसार अपना लक्ष्य तैयार कर मेहनत करने की बात कही। इस दौरान लॉ कालेज के श्री दिलीप मिश्रा ने कानूनी पाठ्यक्रम के संबंध में बताया कि इसमें भी भविष्य निर्माण हेतु अपार संभावनाएं है। जिसमें विभिन्न प्रकार के कोर्स मौजूद है। आप क्लेट के माध्यम से बेहतर यूनिवर्सिंटी में एडमिशन लेकर भविष्य बना सकते है। जिसके लिए आपको लगन, ईमानदारी के साथ कड़ी मेहनत करनी होगी। पालीटेक्निक कालेज के श्री जे.के.गवेल ने पालीटेक्निक एवं आईटीआई के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पालीटेक्निक, आईटीआई एवं इंजीनियरिंग के बीच की कड़ी है। रायगढ़ एक औद्योगिक क्षेत्र है, तो यहां इसकी अपार संभावनाएं है। कैम्पस सलेक्शन के माध्यम से हर साल सैकड़ों युवाओं को प्राईवेट सेक्टर में नौकरियां प्राप्त होती है। इसके लिए पीपीटी के माध्यम से प्रवेश ले सकते है। इस दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने कैरियर मार्गदर्शन से संबंधित प्रश्न पूछकर अपनी शंकाओं को दूर किया। मौके पर प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में करूणा कैवर्त, बबीता पटेल एवं कृष भारद्वाज को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग से डीईओ श्री बी.बाखला, डीएमसी श्री नरेन्द्र चौधरी, एपीसी श्री भुवनेश्वर पटेल, एपीसी श्री भूपेन्द्र पटेल, एपीसी श्री आलोक स्वर्णकार, बीईओ श्री आर.जाटवर एवं बीआरसी श्री मनोज अग्रवाल उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu May 25, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article शातिर ठग पकड़ाया-शेयर मार्केट और जुआ सट्टा कैसिनो के नंबर देने के नाम पर करता था ठगी
Next Article जिला न्यायाधीश ने किया जिला जेल रायगढ़ का निरीक्षण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026

Popular Post

सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?