Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जिले में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने कलेक्टर ने ली बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जिले में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने कलेक्टर ने ली बैठक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 10, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

मुंगेली 10 मई 2024// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होने जिले में बेहतर विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने विकासखंडवार विद्युत आपूर्ति, मानव संसाधन, अधोसंरचना विकास सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बिजली आमजनों से जुड़ी महत्वपूर्ण आवश्यकता है, इसलिए संबंधित अधिकारी विद्युत की समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान करें। उन्होंने घोषित बिजली कटौती की सूचना दो दिवस पूर्व आम लोगों को देने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने जिले के गली-मोहल्लों में झूलती हुई तार की मरम्मत करानेे, रिले डिवाइस तथा इंसुलेटर को मजबूत करने, ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में तत्काल बदलने और नवीन विद्युत ट्रांसफार्मर के लिए प्रस्ताव भेजने, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सब स्टेशनों में अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति, लाइन एवं पोल शिफ्टिंग, लो वोल्टेज की समस्या सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की और बेहतर कार्ययोजना के साथ उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों से कहा कि कहीं भी विद्युत कटौती से शिकायत प्राप्त होती है तो तत्काल वहां कर्मचारियों को भेजकर निराकरण कराएं।

*वोल्टेज अप एंड डाउन की समस्या का करें निराकरण*

कलेक्टर ने कहा कि जिले में सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ वोल्टेज अप एंड डाउन की समस्या का भी निराकरण करें। उन्होंने कहा कि वोल्टेज कम-ज्यादा होने के कारण कई बार विद्युत उपकरण खराब हो जाते हैं। उन्होंने गर्मी के मौसम में विद्युत लोडिंग बढ़ने के मद्देनजर ट्रांसफार्मर सहित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अघोषित बिजली की कटौती से लोगों को काफी परेशानी होती है, जिसे ध्यान में रखते हुए कार्य करें।

लोरमी में फ्यूज ऑफ कॉल की सुविधा के लिए टीम गठित करने के दिए निर्देश

- Advertisement -
Ad image

कलेक्टर ने कहा कि सभी एसडीएम विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त कराएं। शहरी क्षेत्र में सभी सीएमओ विद्युत विभाग के समन्वय से आमजनों को बिजली संबंधी समस्या से राहत दिलाएं। उन्होंने मुंगेली एवं पथरिया शहर की तरह लोरमी में भी बिजली समस्या के त्वरित निराकरण के लिए नगर पालिका लोरमी में भी फ्यूज ऑफ कॉल की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए। ताकि लोगों के द्वारा फोन काल से सूचना मिलने पर तत्काल टीम पहुंचकर बिजली समस्या का निराकरण कर सकें। उन्होंने कम से कम विद्युत कटौती एवं मैनपॉवर डिस्ट्रीब्यूशन के लिए भी बेहतर प्लान के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार के फाल्ट के समय आसानी से मेंटेनेंस हो सके।

*बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए हेल्पलाईन नम्बर जारी*

कलेक्टर ने विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को फोन-काल रिसीव करने और स्थल पर पहुंचकर समस्या का निदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाईन नम्बर 86410-02203 जारी किया गया है। जिसमें कोई भी व्यक्ति कॉल कर विद्युत संबंधी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कॉल सेंटर पर अब तक प्राप्त शिकायतों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली और प्राथमिकता से उनका निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल, लोरमी एसडीएम श्री गिरधारी लाल यादव, पथरिया एसडीएम श्री बी. आर. ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज, सभी नगरीय निकायों के सीएमओ, विद्युत विभाग के प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री अंशु वासने सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu May 10, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article 10वीं एवं 12वीं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कलेक्टर ने किया सम्मानित
Next Article आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्था सुधारने पहली बार कलेक्टर ने ली रसोईया, चौकीदार , जलवाहक एवं भृत्यों की समीक्षा बैठक

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?