रायगढ़। आज दिनांक 06.05.2024 को भूपदेवपुर पुलिस पेट्रोलिंग द्वारा मुखबीर सूचना पर ग्राम कछार में शासकीय स्कूल पानी टंकी के पास अवैध बिक्री के लिए पैदल शराब लेकर जा रहे यादराम मांझी पिता स्वर्गीय फागुलाल मांझी उम्र 37 साल निवासी ग्राम कछार थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़ को पकड़ा गया जिसके कब्जे से प्लास्टिक जरिकेन और प्लास्टिक बोतल में करीब *07 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 700 रूपये* का जप्त किया गया है । आरोपित पर थाना भूपदेवपुर में आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है । शराब रेड कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक बालकृष्ण डनसेना, प्रधान आरक्षक शम्भू पाण्डेय, आरक्षक विजय कुमार पटेल और बोधराम सिदार शामिल थे ।
07 लीटर अवैध महुआ शराब के आरोपी गिरफ्तार
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
