Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर व एसपी ने शुभकामनाओं के साथ मतदान दलों को किया रवाना
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर व एसपी ने शुभकामनाओं के साथ मतदान दलों को किया रवाना

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 6, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़, 6 मई2024/ लोकसभा निर्वाचन-2024 के तीसरे चरण में 7 मई को होने वाले मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न कराने तीन विधान सभाओं के मतदान दल केआईटी गढ़उमरिया रायगढ़ से रवाना हुए। जिसे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने शुभकामनाओं के साथ मतदान दलों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 07 मई को सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक मतदान होगा।
उल्लेखनीय है कि जिले के चारों विधान सभा में कुल 1144 मतदान केंद्र बनाए गए है। जिसमें से 1085 मतदान केंद्र रायगढ़ जिले और रायगढ़ विधानसभा के 59 मतदान केंद्र सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में स्थित है। जिसमें आज जिले के तीन विधान सभा क्षेत्र रायगढ़, खरसिया एवं लैलूंगा के लिए केआईटी कालेज गढ़उमरिया, रायगढ़ में मतदान सामग्री वितरण किया गया। वहीं धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट)धरमजयगढ़ में वितरण किया गया। सारंगढ़ बिलाई गढ़ में स्थित रायगढ़ विधानसभा के 59 केंद्रों के लिए सामग्री सारंगढ़ से वितरित की गई।
कलेक्टर श्री गोयल ने केआईटी कालेज गढ़उमरिया में विधानसभा क्षेत्र रायगढ़, खरसिया एवं लैलूंगा के सामग्री वितरण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभावार सामग्री वितरण का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही मतदान दलों से व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। उन्होंने मेडिकल हेल्थ सेंटर का निरीक्षण करते हुए उपचार हेतु आने वाले मरीजों के संबंध में जानकारी ली। डॉ.भानु पटेल ने बताया कि सामान्य सर्दी, खांसी के साथ ही बीपी, शुगर, मरीज अपना चेकअप करवाकर दवाईयां प्राप्त कर रहे है। इस दौरान उन्होंने पुलिस हेल्प डेस्क का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदान दल के सामग्री प्राप्ति के पश्चात मतदान दल को पुलिस मुहैय्या करवाकर तत्काल रवाना किया जाए। इस दौरान उन्होंने सशुल्क फुड काउंटर पहुंचे एवं वहां के व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चंद्रा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋतु हेमनानी सहित निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
मतदान दलों ने व्यवस्थाओं को सराहा, कहा-सफलता पूर्वक मतदान संपन्न कराकर लौटेंगे
विधानसभावार मतदान दलों को सामग्री वितरण करने हेतु अलग-अलग काउंटर बनाया गया था। वहीं गर्मी के मद्देनजर कलेक्टर श्री गोयल के निर्देश पर केआईटी परिसर में मतदान दलों के सुविधा के लिए पर्याप्त कूलर की व्यवस्था की गई थी। साथ ही पानी, अलग अलग फ्लेवर के शर्बत, आम पना तथा ओआरएस रखा गया था। सामग्री वितरण स्थल पर पर्याप्त सुविधाओं को लेकर मतदान दलों ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन एक जिम्मेदारी का काम जिसे वे सफलता पूर्वक संपन्न कराकर लौटेंगे।
55 काउंटर से बांटे गए तीन विधानसभाओं के 804 मतदान केंद्रों के लिए सामग्री, धरमजयगढ़ विधानसभा के 281 मतदान केंद्रों के लिए डाइट धरमजयगढ़ के 17 काउंटर से वितरित हुई सामग्री
केआईटी में तीन विधानसभाओं के 804 मतदान केंद्रों के लिए सामग्री वितरित किए गए। जिसमें रायगढ़ के 233 केंद्र के लिए 16 काउंटर, लैलूंगा के 282 केंद्रों के लिए 19 काउंटर और खरसिया के 289 मतदान केंद्रों के लिए 20 काउंटर से सामग्री वितरित की गई। धरमजयगढ़ विधानसभा के 281मतदान केंद्रों के लिए डाइट, धरमजयगढ़ में बनाए गए 17 काउंटर से सामग्री वितरित की गई।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu May 6, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कलेक्टर ने जिले के सभी मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील
Next Article मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदाता कर सकेंगे मतदान

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?