Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: अच्छे से करें मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण, होगा निर्वाचन कार्य आसान-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

अच्छे से करें मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण, होगा निर्वाचन कार्य आसान-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 30, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़, 30 अप्रैल 2024/ सामान्य प्रेक्षक आईएएस डॉ.अंशज सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल ने आज नटवर अंग्रेजी माध्यम स्कूल में चल रहे जिला स्तरीय मतदान दलों के तृतीय प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गोयल ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि सभी प्रक्रिया का अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करें एवं पर्याप्त हैण्डऑन प्रेक्टिस करें जिससे निर्वाचन कार्य आसान होगा।
उल्लेखनीय है कि नटवर अंग्रेजी माध्यम स्कूल में रायगढ़ विधानसभा के क्षेत्र के पीठासीन अधिकारी मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2, 3 को जिला स्तरीय एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय, एसडीएम खरसिया डॉ.प्रियंका वर्मा, नायब तहसीलदार श्री गिरीश निम्बालकर, बीईओ श्री शैलेश देवांगन उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री गोयल ने सभी प्रशिक्षणार्थियों से कहा की दल के सभी सदस्यों को निर्वाचन प्रक्रिया की भलीभांति जानकारी होना चाहिए, ताकि गलती की कोई गुंजाइश न रहे। उन्होंने कहा कि मॉकपोल के पश्चात सीआरसी करना तथा निर्वाचन समाप्त होने के पश्चात क्लोज करना ना भूले, यह महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर समय का विशेष ध्यान रखा जाए, सभी दल सुनिश्चित करें कि वास्तविक मतदान 7 बजे से प्रारंभ हो जाए। उन्होंने मशीनों की सुरक्षा के संबंध में कहा की ईवीएम मशीनों में सबसे संवेदनशील वीवीपैट मशीन है, मतदान दिवस पर वीवीपैट को कमरे में रखने के पूर्व लाईट और सूर्य की रोशनी का बेहतर अवलोकन कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर 543 मतदान केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी।
कलेक्टर श्री गोयल ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा की ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर मतदान दलों को मेडिकल किट के साथ ही मतदान केंद्रों में कूलर, पेयजल एवं शेड की व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से चैलेंज वोट, मशीनों के फिटिंग, रिप्लेस, सीलिंग, मॉक पोल, मतदान समय, टेस्ट वोट, सीआरसी जैसे मतदान प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर सभी समय का ध्यान रखते हुए वोटिंग कार्य तेजी से करेंगे ताकि भीड़ की स्थिति से निपटते हुए नियत समय में शत-प्रतिशत मतदान किया जा सके। उन्होंने मतदान दलों को अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि लोक सभा निर्वाचन को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के बाद सभी दल सुरक्षित मतदान केन्द्र तक पहुंचे।
*सामान्य प्रेक्षक एवं कलेक्टर पहुंचे सुविधा केन्द्र, ली जानकारी*
सामान्य प्रेक्षक आईएएस डॉ.अंशज सिंह एवं कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज सृजन सभाकक्ष में बनाये गये सुविधा केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सुविधा एवं सूचना के संबंध में जानकारी ली। मौके पर उन्होंने पंजी संधारण का अवलोकन किया एवं मतदाताओं के संबंध में जानकारी ली। डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल ऑफिसर डाकमत पत्र श्री महेश शर्मा ने बताया कि 29 अप्रैल की स्थिति में 359 अधिकारी-कर्मचारी मतदान कर चुके है। साथ ही 800 से अधिक वोटरों को मतदान तिथि के संबंध में सूचना दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मतदान कार्य में संलग्न 5200 कर्मचारियों को इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ईडीसी)भी जारी किया गया है। जो मतदान दिवस 7 मई को मतदान केन्द्र पर ईवीएम, वीवीपैट द्वारा मतदान करेंगे। कलेक्टर श्री गोयल ने सभी से मताधिकार का उपयोग करने की अपील की है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 30, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article प्राथमिक शाला छिंदबहरी में 10 दिवसीय समरकैंप का आयोजन
Next Article स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान, शत-प्रतिशत मतदान हेतु ली गई शपथ

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya August 27, 2026
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?